{"_id":"6276762d4c3bdf4e104aca5f","slug":"demand-for-action-mp-vinod-sonkar-angry-with-remarks-against-pm-modi-letter-sent-to-lok-sabha-speaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई की मांग : पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी से सांसद विनोद सोनकर खफा, लोकसभा अध्यक्ष को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई की मांग : पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी से सांसद विनोद सोनकर खफा, लोकसभा अध्यक्ष को भेजा पत्र
Sat, 07 May 2022 07:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 May 2022 07:07 PM IST
सार
सांसद विनोद सोनकर ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेज कर कहा कि नेपाल में राहुल गांधी का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ नेता व सांसद अधीर रंजन अपने नेता के बचाव में उतर आए।
विज्ञापन
कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर।
- फोटो : Kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के पब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का वीडियो वायरल होने के बाद मचे सियासी भूचाल के बीच सांसद विनोद सोनकर ने लोक सभा अध्यक्ष को पत्र भेजा है। पत्र भेजकर उन्होंने विशेषाधिकार समिति से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सांसद विनोद सोनकर ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेज कर कहा कि नेपाल में राहुल गांधी का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ नेता व सांसद अधीर रंजन अपने नेता के बचाव में उतर आए। दो दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसद ने अपने पत्र को नोटिस बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार समिति को प्रेषित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन