{"_id":"6a724cac3d252e10a90fb5e0","slug":"defects-spotted-on-ring-road-company-to-carry-out-repairs-for-four-years-allahabad-news-c-407-1-ggp1009-18276-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रिंग रोड पर दिखीं खामियां, चार वर्ष तक कंपनी करेगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रिंग रोड पर दिखीं खामियां, चार वर्ष तक कंपनी करेगी मरम्मत
Wed, 05 Aug 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
सहसों रिंग रोड पर सड़कों की मरम्मत कराती कंपनी।
सहसों से नीबी और बजहा गांव होते हुए गंगा नदी के पहले तक रिंग रोड हाईवे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। गंगा नदी पर पुल का निर्माण पूरा होते ही इस मार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल सड़क पर यातायात शुरू नहीं हुआ है लेकिन बारिश के दौरान कुछ जगह पर सड़क और फ्लाईओवर में तकनीकी खामियां सामने आई हैं, जिनका समय रहते सुधार कराया जा रहा है।
बरियारी गांव के सामने हाईवे पर कुछ स्थानों पर गड्ढे बनने और सड़क के बीच में हल्की दरारें दिखाई देने पर ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर चिंता जताई है। फ्लाईओवर की ईंटों के बीच से पानी का रिसाव और कुछ स्थानों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों ने भविष्य में सड़क की मजबूती और सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। निर्माण कार्य देख रही ओएसएस कंपनी ने इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। कई स्थानों पर सड़क की रिपेयरिंग की जा रही है। जिससे यातायात शुरू होने से पहले सभी खामियों को दूर किया जा सके। ओएसएस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शिव शंकर ने बताया कि निर्माण के बाद पांच वर्ष तक सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी कंपनी की है। एक वर्ष बीत चुका है और अगले चार वर्षों तक जहां भी किसी प्रकार की समस्या सामने आएगी। उसकी तत्काल मरम्मत की जाएगी। वर्तमान में बारिश का मौसम होने के कारण कुछ स्थानों पर दिक्कतें आई है। जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जा रहा है।