Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deepak Kumar set out on a 4500 kilometer padayatra to awaken Hindus.

पदयात्रा : हिंदुओं को जागृत करने के लिए 4500 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले दीपक कुमार

Sat, 22 Feb 2025 06:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Feb 2025 06:11 PM IST
सार

बिहार के गया के रहने वाले दीपक कुमार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और देश के हिंदुओं को जागृत करने का संकल्प लेकर 4500 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकल गए हैं। उनके एक हाथ में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा जबकि दूसरे हाथ में भगवान राम का ध्वज है।

विज्ञापन
Deepak Kumar set out on a 4500 kilometer padayatra to awaken Hindus.
पदयात्रा पर निकले दीपक कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के गया के रहने वाले दीपक कुमार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और देश के हिंदुओं को जागृत करने का संकल्प लेकर 4500 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकल गए हैं। उनके एक हाथ में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा जबकि दूसरे हाथ में भगवान राम का ध्वज है। तीन फरवरी से उन्होंने गया से अपनी यात्रा आरंभ कर दी है। पहले वह काशी पहुंचे। रविवार को वह प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचेंगे। यहां से अयोध्या, ऋषिकेश, हरिद्वार, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ से चलकर बागेश्वर धाम पहुंचेंगे।

विज्ञापन


दीपक कुमार ने बताया कि जब बागेश्वर धाम 150 किलोमीटर रह जाएगा तब वह अपनी पदयात्रा का समापन कर देंगे और दंडवत (लेटते हुए) बागेश्वर धाम के दरबार में पहुंचेंगे। हिंदू जागे और भारत हिंदू राष्ट्र बने इस संकल्प को लेकर वह अपनी यात्रा शुरु किए हैं। वह रोज 20 से 30 किलोमीटर तक चलते हैं। रात में सड़क के किनारे किसी मंदिर या आश्रम में विश्राम करते हैं।
विज्ञापन


सुबह फिर पदयात्रा पर निकल देते हैं। वह कान में ब्लू टूथ लगाकर धार्मिक भजन सुनते और गुनगुनाते हुए लगातार चलते हैं। कहा कि वह बागेश्वर धाम के अनन्य भक्त हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से तमाम रील्ड और वीडियो बनाकर बागेश्वर सरकार के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने में पीछे नहीं रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

महाकुंभ में लोगों को करेंगे जागृत

दीपक कुमार ने कहा कि महाकुंभ में वह करोड़ों लोग पहुंच रहे हैं। वह संगम सहित विभिन्न घाटों पर जाकर लोगों को जागृत करने का कार्य करेंगे। साथ ही विभिन्न सेक्टरों में स्थित आश्रमों और मठों में जाकर वह लोगों को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में रोज एक कदम आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगे। कहा कि हम रोज कुछ न कुछ प्रयास करेंगे तो एक दिन हमारा संकल्प अवश्य पूरा होगा और भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed