फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Decision on payment of DA hike likely on June 26, DA-DR of employees of freeze from January 2020

डीए बढ़ोतरी के भुगतान पर फैसला 26 जून को संभावित, जनवरी 2020 से फ्रीज है कर्मचारियों का डीए-डीआर

Wed, 16 Jun 2021 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Jun 2021 07:35 PM IST
सार

महंगाई भत्ता (डीए) फ्रीज किए जाने के निर्णय को वापस लेने पर 26 जून को फैसला संभावित है। वित्त मंत्रालय और कर्मचारियों के संगठन नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम की 26 जून को बैठक संभावित है।

विज्ञापन
Decision on payment of DA hike likely on June 26, DA-DR of employees of freeze from January 2020
prayagraj news : DA - फोटो : prayagraj

विस्तार

महंगाई भत्ता (डीए) फ्रीज किए जाने के निर्णय को वापस लेने पर 26 जून को फैसला संभावित है। वित्त मंत्रालय और कर्मचारियों के संगठन नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम की 26 जून को बैठक संभावित है। यह बिंदु बैठक के मुख्य एजेंडा में शामिल हैं। कांफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स के अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि इसमें फ्रीज अवधि का एरियर दिए जाने की मांग भी रखी जाएगी।

विज्ञापन

Decision on payment of DA hike likely on June 26, DA-DR of employees of freeze from January 2020
DA

कोविड संक्रमण के दौरान आर्थिक चुनौती से निपटने के लिए केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों का जनवरी-2020 से डीए एवं डीआर फ्रीज कर दिया गया है। जुलाई-2021 से बढ़े डीए और डीआर के भुगतान की संभावना जताई जा रही है लेकिन सरकार की ओर से इसे लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Decision on payment of DA hike likely on June 26, DA-DR of employees of freeze from January 2020
prayagraj news : money - फोटो : prayagraj
इसके अलावा अलग-अलग वजहों से मई में प्रस्तावित बैठकें भी स्थगित हो गईं। इसके बाद कर्मचारियों में जुलाई से भी डीए नहीं मिलने की आशंका बन गई है। हालांकि अब इसी मुद्दे पर 26 जून को बैठक बुलाने जाने से कर्मचारियों में एक बार फिर उम्मीद जगी है कि जुलाई से बढ़े डीए एवं डीआर का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed