{"_id":"652b00bbfb61675ca200de98","slug":"decision-on-nithari-case-on-16-october-allahabad-news-c-3-1-ald1005-241500-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: निठारी कांड पर फैसला 16 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: निठारी कांड पर फैसला 16 अक्तूबर को
Sun, 15 Oct 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट निठारी कांड में सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद द्वारा सुरेंद्र कोली व मनिंदर सिंह पंढेर को मिली फांसी की सजा के खिलाफ अपीलों पर सोमवार 16 अक्टूबर को फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र तथा न्यायमूर्ति एसएचए रिजवी की खंडपीठ ने लंबी बहस के बाद अपीलों पर फैसला सुरक्षित कर लिया है।
कोली को कई लड़कियों की नृशंस हत्या व बलात्कार करने के आरोप में एक दर्जन से अधिक मामलों में मिली फांसी की सजा के खिलाफ अपील दाखिल की गई है। पंढेर को भी तीन मामलों में फांसी की सजा मिली है।