फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Decide on retirement payment of water body workers in two weeks

जलनिगम कर्मियों के सेवानिवृत्ति भुगतान पर दो सप्ताह में निर्णय लें अधिकारी

Fri, 19 Mar 2021 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Decide on retirement payment of water body workers in two weeks
allahabad high court - फोटो : social media
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि उ प्र जल निगम कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति देयों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। वर्षो बाद भी भुगतान न होने से कोर्ट इस मामले को लेकर सख्त है।  अदालत ने अपर मुख्य सचिव वित्त ,प्रमुख सचिव नगर विभाग, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक उ प्र जल निगम को दो सप्ताह के भीतर बैठ कर निगम कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान का समाधान निकालने का निर्देश दिया है।साथ ी  अपर मुख्य सचिव वित्त व अध्यक्ष जल निगम उ प्र से से आठ अप्रैल तक की गई कार्यवाही की जानकारी  भी मांगी है।
विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने जय मूर्ति देवी की याचिका पर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि जल निगम एक वैधानिक संस्था है।वह  अपने कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति देयों का भुगतान रोक कर नहीं रख सकती।ऐसा करना सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान करने से इंकार करने जैसा है। कोर्ट ने कहा कि सामान्यतया राज्य सरकार व जल निगम के बीच के कार्यो  से कोर्ट का कोई सरोकार नही होता।लेकिन जल निगम कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति देयों के भुगतान के लिए प्रतिदिन हाईकोर्ट में 8 से10 याचिकाएं दाखिल हो रही है।और कोर्ट भुगतान का आदेश देकर याचिका निस्तारित कर रही है।
विज्ञापन


इसी मामले में विधवा को पति के देयों का चार साल बीतने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया।बताया गया कि सरकार ने जल निगम के हजारों करोड़ के फंड नहीं दिए है।पांच माह के बाद ही कर्मचारियों की पेंशन  दी जा रही है। सरकार ने जलनिगम से जो कार्य कराए हैं ,उसका भी भुगतान नहीं हो पा रहा है।इस पर कोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव व अपर मुख्य सचिव वित्त को पक्षकार बनाते हुए मुख्य सचिव से कहा है कि सरकारी अधिकारियों को  निगम को फंड भेजने का निर्देश दे ताकि बिना देरी किए कर्मचारियों के बकाये का भुगतान सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


याची के पति जल निगम में हेड क्लर्क थे।सेवाकाल में उनकी मृत्यु हो गई।और निगम फंड की कमी का बहाना बना चार साल बाद भी विधवा को ग्रेच्युटी,बीमा,बकाया वेतन,भत्ते आदि का भुगतान नहीं कर सका। निगम का कहना है फंड समय से न मिलने से कर्मचारियो के सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।पांच माह बाद पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed