Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death strikes on birthday, young man crushed to death by speeding vehicle

Prayagraj : जन्मदिन पर ही मौत ने मारा झपट्टा, तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर युवक की मौत, चक्काजाम

Thu, 01 Jan 2026 08:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jan 2026 08:07 PM IST
सार

नए साल का पहला ही दिन घूरपुर के बगबना निवासी किसान के घर मातम लेकर चला आया। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे नए साल पर जन्मदिन मनाने जा रहे किसान के बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Death strikes on birthday, young man crushed to death by speeding vehicle
दिनेश प्रजापति। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नए साल का पहला ही दिन घूरपुर के बगबना निवासी किसान के घर मातम लेकर चला आया। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे नए साल पर जन्मदिन मनाने जा रहे किसान के बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने रीवा राजमार्ग को जाम कर दिया। साथ ही पुलिस पर सीसीटीवी कैमरा और स्ट्रीट लाइट बंदकर वसूली करने का आरोप लगाया। वहीं, परिजनों को समझाने के लिए एसीपी कौंधियारा मौके पर पहुंचे लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन


थाना घूरपुर के बगबना गांव निवासी बृजेश प्रजापति किसान हैं और मिट्टी के बर्तन बनाते हैं। उनके तीन बेटों में सबसे छोटा दिनेश प्रजापति (19) इरादतगंज स्थित एक बाइक एजेंसी में काम करता था। नए साल की पहली तारीख यानि बृहस्पतिवार को उसका जन्मदिन था। वह एजेंसी से छुट्टी लेकर दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गांव जा रहा था। वह जैसे ही एजेंसी से सड़क पार कर दूसरी तरफ पहुंचा शहर की ओर से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की वह सड़क पर दूर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों को बिलखता देख लोग आक्रोशित हो गए और रीवा राजमार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


वनवे होने के कारण राजमार्ग पर दोनों तरफ दो किलोमीटर तक जाम लग गया। आक्रोशित भीड़ पीड़ित परिवार वालों को मुआवजा देने की बात करते रहे। उन्हें समझाने के लिए एसीपी कौंधियारा पहुंचे। काफी मान-मनौव्वल के बाद घूरपुर पुलिस ने स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा चालू कराने और मुआवजे के लिए विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन घटनास्थल से शव लेकर चौराहे पर पहुंचे। इसी बीच लोगों ने चौराहे पर शव को दोबारा रखकर जाम लगा दिया। अफसर उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे। वहीं, चौराहे पर जाम लगने से चारों तरफ के वाहन फंसे रहे। खबर लिखे जाने तक जाम नहीं खुल सका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस के लिए खोल दिया जाम

घूरपुर। दिनेश प्रजापति की मौत के बाद हाईवे पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाया, लेकिन जाम में मरीज लेकर एक एंबुलेंस भी फंस गई, इसपर लोगों ने स्रूझबूझ का परिचय देते हुए एंबुलेंस को जाम से बाहर निकलवाया। वहीं जाम के दौरान घूरपुर थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने सख्ती का प्रयोग करते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया। इसपर भीड़ आक्रोशित हो गई और सब इंस्पेक्टर को दौड़ा लिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और परिजनों को शांति बनाने रखने के लिए मनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed