फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death of a soldier injured in carbine robbery Shramjeevi Express

Prayagraj : कारबाइन लूटकांड में घायल के सिपाही की मौत, श्रमजीवी एक्सप्रेस में बदमाशों ने चाकू से किया था हमला

Thu, 03 Nov 2022 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 01:09 AM IST
सार

25 अक्तूबर को राकेश कुमार वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में बैठकर विधायक शोएब अंसारी की सुरक्षा ड्यूटी के लिए लखनऊ जा रहे थे। ट्रेन शाम करीब साढ़े छह बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची थी।

विज्ञापन
Death of a soldier injured in carbine robbery Shramjeevi Express
Prayagraj News : राकेश कुमार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में एक हफ्ते पूर्व हुए कारबाइन लूटकांड में घायल सिपाही राकेश कुमार (25) की बुधवार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। वह हंडिया के बरौत के रहने वाले थे। उनका शव बृहस्पतिवार को पैतृक आवास पर लाया जाएगा। हंडिया थाना क्षेत्र के नाहरपुर पोस्ट बरौत गांव निवासी राकेश पुत्र अमृत लाल दो भाइयों में छोटे थे। बड़ा भाई दिनेश कुमार शिक्षामित्र है। पिता खेती करते हैं। अविवाहित राकेश गाजीपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। उनकी ड्यूटी गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से विधायक शोएब अंसारी की सुरक्षा में लगाई गई थी। 

विज्ञापन



25 अक्तूबर को राकेश कुमार वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में बैठकर विधायक शोएब अंसारी की सुरक्षा ड्यूटी के लिए लखनऊ जा रहे थे। ट्रेन शाम करीब साढ़े छह बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची थी। तभी इंजन के पीछे लगी दिव्यांग बोगी में सवार यात्रियों ने एक सिपाही के घायल होने की सूचना गार्ड को दी थी। गार्ड ने घटना से ट्रेन के लोको पायलट को अवगत कराया था। 
विज्ञापन



सूचना मिलने के बाद तत्कालीन जीआरपी थानाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, सिपाही आत्मा राम और अमन शुक्ला बोगी के पास पहुंचे थे, जहां उन्हें सिपाही राकेश कुमार ने लड़खड़ाती जुबान में हमले और कारबाइन लूटने की जानकारी दी थी।  गंभीर हालत में सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। बुधवार दोपहर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। ग्रामीण भी जुट गए। रिश्तेदारों ने बताया कि शव बृहस्पतिवार को गांव लाया जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed