फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death of a person from Pratapgarh hit by Corona

कोरोना की चपेट में आए प्रतापगढ़ के व्यक्ति की मौत

Tue, 26 May 2020 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 May 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Death of a person from Pratapgarh hit by Corona
प्रतिकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में सोमवार को प्रतापगढ़ के जेठवारा के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव एक और व्यक्ति की मौत हो गई। वह  यहां 24 मई को ओपीडी में दिखाने आया था। उसने कफ  और सांस लेने में तकलीफ  की शिकायत की और अपना यात्रा इतिहास बताया तो उसे संदिग्ध मानकर भर्ती कर लिया गया था। रविवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिले में अब तक कोरोना से तीन मौतें हो चुकीं हैं। उधर प्रयागराज में रविवार को कोरोना के चार और नए मामले सामने आए।
विज्ञापन


एसआरएन चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव और कोविड-19 के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार द्वारा बताया गया कि प्रतापगढ़ का रहने वाला अधेड़ व्यक्ति मुंबई रिटर्न था और यहां गंभीर हालत में यहां ओपीडी में आया था। डायबिटिक, हाईपरटेंशन के साथ कोरोनरी आरटरी रोग से ग्रसित था। उसे ऑक्सीजन पर रखा गया। 25 मई को जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उसे कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वहां सोमवार की भोर सवा चार बजे उसकी हालत गंभीर हुई तो वेंटिलेटर पर रख दिया गया।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। अधेड़ की मौत के बाद शव को जिला प्रशासन को सौंप दिया गया। उल्लेखनीय है कि चिकित्सालय मेें इससे पहले भी दो लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। उसमें प्रतापगढ़ का एक युवक भी था। प्रतापगढ़ में अब तक कोरोना की चपेट में आकर तीन लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें दो की एसआरएन चिकित्सालय में और एक की क्वारंटीन सेंटर में मौत हुई थी। उसकी कोरोना रिपोर्ट बाद में पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed