फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death of a kanwariya created furore, after offering water to Baba Vishwanath

प्रयागराज : कांवड़िये की मौत से मचा कोहराम, बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने के बाद गंगा स्नान करते समय डूबा

Mon, 17 Jul 2023 05:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 05:14 PM IST
सार

मूल रूप से प्रयागराज के नीम सराय मुंडेरा धूमनगंज का निवासी राहुल केशरवानी (21) अपने 10 साथियों के साथ प्रयागराज से बाबा काशी विश्वनाथ में जल चढ़ाने के लिए गया था। दर्शन-पूजन के बाद सभी अस्सी घाट पहुचे और गंगा स्नान करने लगे। इस दौरान राहुल गहरे पानी में जाने से डूब गया। 

विज्ञापन
Death of a kanwariya created furore, after offering water to Baba Vishwanath
राहुल की फ़ाइल फ़ोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने के लिए कांवर लेकर गए एक कांवड़िये की वाराणसी के अस्सी घाट पर स्नान करते समय गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई तो मानों उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे इलाके में शोक में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदन व्यक्त करने के लिए घर पर भारी भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


मूल रूप से प्रयागराज के नीम सराय मुंडेरा धूमनगंज का निवासी राहुल केशरवानी (21) अपने 10 साथियों के साथ प्रयागराज से बाबा काशी विश्वनाथ में जल चढ़ाने के लिए गया था। दर्शन-पूजन के बाद सभी अस्सी घाट पहुचे और गंगा स्नान करने लगे। इस दौरान राहुल गहरे पानी में जाने से डूब गया। 

विज्ञापन


साथी सुनील ने बताया कि हम लोग अस्सी घाट पर स्नान कर रहे थे तभी राहुल डूबने लगा। हमने बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। राहुल घर में सबसे बड़ा है। उसका एक छोटा भाई है। राहुल के पिता पप्पू चाट की दुकान लगाते हैं। राहुल भी पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता के दुकान में हाथ बताता था। राहुल का एक छोटा भाई है जो अभी पढ़ाई कर रहा हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed