फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deadline fixed till 31st October for preparations for Mahakumbh, third party will check the quality

Prayagraj : महाकुंभ की तैयारियों के लिए 31 अक्तूबर तक समय सीमा तय, थर्ड पार्टी करेगी गुणवत्ता की जांच

Sat, 13 Jul 2024 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 06:17 PM IST
सार

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने कहा कि सभी विभागों के कार्य 31 अक्तूबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लिए जाएं। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा। प्रमुख सचिव ने कार्यों की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से नियमित रूप से कराने एवं जांच की रिपोर्ट के अनुसार कार्य कराने के लिए कहा।

विज्ञापन
Deadline fixed till 31st October for preparations for Mahakumbh, third party will check the quality
महाकुंभ के कार्यों की समीक्षा करते प्रमुख सचिव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने शुक्रवार को दिव्य-भव्य महाकुंभ की तैयारियों के लिए सात हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की। मंडलायुक्त के गांधी सभागार में उन्होंने अस्थायी और अस्थायी कार्यों की प्रगति की बिंदुवार जानकारी ली। पिछड़ी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ पालियों में मैन पॉवर बढ़ाकर समय रहते पूरा कराने के कहा। साथ ही पारदर्शिता के लिए थर्ड पार्टी जांच कराने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने कहा कि सभी विभागों के कार्य 31 अक्तूबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लिए जाएं। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा। प्रमुख सचिव ने कार्यों की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से नियमित रूप से कराने एवं जांच की रिपोर्ट के अनुसार कार्य कराने के लिए कहा। पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, पीडीए और पर्यटन के पिछड़े कार्यों को लेकर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं उनमें आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

विज्ञापन

पीडीए के कार्यों की प्रगति धीमी होने पर जताई नाराजगी

सेतु निगम की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने शेष कार्यों को समय एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नए एवं पुराने पुलों पर लगे हुए जॉइंट्स के कारण आवागमन में लग रहे झटकों को कम करने के लिए भी निर्देश दिए।

पीडीए के कार्यों की प्रगति धीमी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि मैनपावर बढ़ाते हुए शेष कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करा लिए जाएं। इसी क्रम में उन्होंने नगर निगम की ओर से बनाई जा रही सड़कों पर सीआरआरआई गाइडलाइंस के अनुसार सड़क बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल करने का भी सुझाव दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क बनाने में वृहद स्तर पर प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में यहां भी नगर निगम को इस दिशा में कार्य करना चाहिए। सड़कों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए उन्होंने टेबल टॉप वाले स्पीड ब्रेकर्स लगाने, डिवाइडरों पर मौसम के अनुकूल पेड़ लगाने तथा सड़क पर पानी निकासी के लिए नाली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

फसाड लाइट पर ध्यान फोकस करने का निर्देश

जल निगम की की परियोजनाओं पर प्रमुख सचिव ने कहा कि जहां पर सीवर लाइन बिछी हुई है, वहां पर प्रत्येक घरों का कनेक्शन सीवर लाइन से अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों को परखने के लिए पुलिस और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए कहा। इसके लिए समय पर मॉकड्रिल कराने के निर्देश दिए, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा की तैयारी का सही आकलन किया जा सके।

मंदिरों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के दृष्टिगत उन्होंने फसाड लाइटिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा।साथ ही सावन के दृष्टिगत मनकामेश्वर मंदिर में चल रहे कार्यों की वजह से श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सर्कुलेटिंग एरिया साफ रखने और वहां कराए जा रहे सभी कार्यों की डेली मॉनीटरिंग कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी प्रेम कुमार गौतम, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद चौहान, एसएसपी कुंभ मेला सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जेई-एई की कमी से काम पिछड़ने की पीडीए ने दी जानकारी, संबद्धता का आदेश

पीडीए में जेई एवं एई की संख्या कम होने के कारण कार्य कराने में कठिनाई आने की जानकारी दी गई। प्रमुख सचिव ने अपेक्षित संख्या में जेई एवं एई को अति शीघ्र तैनात करने का आश्वासन दिया। मंडलायुक्त से उन्होंने कहा कि जब तक जेई एवं एई नहीं भेजे जाते हैं तब तक अन्य विभागों से जेई एवं एई को संबद्ध कर लिया जाए, ताकि किसी भी सूरत में कार्य की प्रगति धीमी न होने पाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने हर साइट पर कितने मजदूर हैं, इसकी डेली रिपोर्ट बनाते हुए थर्ड पार्टी एजेंसी से आवश्यकतानुसार ठेकेदारों की वर्कशॉप कराने के निर्देश दिए। ताकि, जानकारी के अभाव से कहीं भी गुणवत्ता में कोई कमी न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed