{"_id":"5de6447c8ebc3e54e100591a","slug":"dead-body-of-two-sisters-found-in-river-fear-of-murder-after-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में उतराता मिला सगी बहनों का शव, अपहरण के बाद हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में उतराता मिला सगी बहनों का शव, अपहरण के बाद हत्या का आरोप
Tue, 03 Dec 2019 04:48 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 03 Dec 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh dead body
- फोटो : अमर उजाला
थाना सांगीपुर क्षेत्र के घुइसर नाथ धाम के पास सईं नदी में मंगलवार सुबह दो नाबालिग लड़कियों का शव उतराता हुआ मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब छानबीन की गई तो पता चला कि मृतक नाबालिगों का नाम अंजली (14) व शिवानी (16) है और दोनों बहने हैं। मृतक लड़कियों के चाचा ने लगाया अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दोनों सगी बहनें नगर कोतवाली के मीरा भवन की रहने वाली थीं। दोनों बहनें सोमवार अपने स्कूल एमबी काॅलेज से दोपहर खाने के दौरान निकल कर चली गईं थी। इसके बाद अंजली ने अपनी बुआ को फोन कर बताया था कि वे बेल्हादेवी पर हैं और उन्हें आकर ले जाया जाय। परिवार वालों ने यह सूचना थाना कोतवाली नगर को दी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये एंटी रोमियो की टीम बेल्हा देवी पहुंची लेकिन यह लड़कियां वहां नहीं मिलीं।
शाम पांच बजे के आसपास यह लड़कियां थानाक्षेत्र लालगंज के खालसा में एक दुकान पर गई जहां इन्होंने अपने पिता जी से बात करने को कहा। सुरेश नामक व्यक्ति ने इनके पिताजी को फोन कर बताया कि दोनों बहनें यहां पर हैं। इस पर लड़कियों के पिता सुभाष ने सुरेश से अनुरोध किया कि लड़कियों को वहीं रोके रहें हम अभी आकर ले जायेंगे।
विज्ञापन
लेकिन दोनों बहने थोड़ी देर रूकने के बाद वहां से चली गईं, जिसकी सूचना सुरेश ने उनके पिता को तत्काल फोन से दी। इस पर लडकियों के चाचा लड़कियों को ढूंढते हुये थाना लालगंज गये। पुलिस टीम ने परिवार के साथ में मिलकर देर रात तक लड़कियों की तलाश की परंतु लड़कियां नहीं मिलीं।
प्रथम दृष्टया शवों के जांच से प्रतीत होता है कि मृत्यु डूबने से हुई है। लड़कियों के सारे कपड़े व्यवस्थित हैं तथा उनमें से एक लड़की ने जूता-मोजा पहन रखा है। मृतकाओं में एक का दायां हाथ दूसरे के बायें हाथ से बंधा हुआ था। किसी प्रकार के लैंगिक हिंसा की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है और मामले की जांच कर रही है।