फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of the teenager who jumped from the new bridge was found in Yamuna on the second day

Prayagraj : नए पुल से छलांग लगाने वाली किशोरी का दूसरे दिन यमुना में मिला शव, तीन लोग कूदे थे

Sat, 27 Jul 2024 12:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 12:08 PM IST
सार

रमेश ने बताया कि बेटी संग पुल से छलांग लगाने वाली नम्रता उनके दूर की रिश्तेदार है। इसलिए दोनों की आपस में बातचीत होती रहती थी। गौहनिया जिस स्कूल में उनकी बेटी पढ़ने जाती थी, उसके स्कूल के पास ही नम्रता ब्यूटी पार्लर सीखने के लिए जाती है।

विज्ञापन
Dead body of the teenager who jumped from the new bridge was found in Yamuna on the second day
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नए पुल से छलांग लगाने वाली किशोरी का दूसरे यमुना में शव उतराता मिला। नाविकों की सूचना पर पहुंची कीडगंज पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लालापुर के चिल्ला गौहानी निवासी ट्रांसपोर्टर रमेश के एक बेटे व तीन बेटियों में वर्षा पटेल (15) सबसे छोटी थी। गौहनिया स्थित कॉलेज में 11वीं में पढ़ रही थी। पिता ने बताया कि वर्षा साइकिल लेकर कॉलेज जाती थी, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े सात बजे घर से पैदल ही निकली थी।

विज्ञापन

 

स्कूल के पास ही नम्रता ब्यूटी पार्लर सीखने जाती है

रमेश ने बताया कि बेटी संग पुल से छलांग लगाने वाली नम्रता उनके दूर की रिश्तेदार है। इसलिए दोनों की आपस में बातचीत होती रहती थी। गौहनिया जिस स्कूल में उनकी बेटी पढ़ने जाती थी, उसके स्कूल के पास ही नम्रता ब्यूटी पार्लर सीखने के लिए जाती है।

विज्ञापन

स्कूल बैग में फोन, घड़ी, एक काॅपी और किताब मिली

नदी में कूदने से पहले वर्षा ने अपना बैग नए पुल पर ही छोड़ दिया था। वर्षा के पिता थाने मेें पहुंचे तो पुलिस वालों ने बैग दिया। चेक करने पर उसमें छात्रा का मोबाइल, घड़ी, एक कॉपी और एक किताब मिली। नम्रता का कीडगंज के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में छह लोगों ने नए यमुना व शास्त्री पुल से लगाई छलांग

बीते दो दिन में नए पुल से पांच लोगों ने यमुना में छलांग लगाई। इसमें दो तो बच गए, लेकिन तीन लोग गहरे पानी में समा गए। वहीं, एक शास्त्री पुल से गंगा में कूद गया। मरने वालों में लालापुर के चिल्ला गौहानी निवासी वर्षा पटेल (15), बारा के असरवई निवासी अर्चना देवी (24), गोरखपुर निवासी दीनानाथ (65), जबकि एक व्यक्ति का नाम-पता नहीं मिल सका है। वहीं, घूरपुर के सेमरा कल्बना निवासी नम्रता पटेल (24) और कीडगंज के यमुना बैंक रोड निवासी हरिश्चंद्र यादव (60) को जल पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नम्रता का अब भी शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन लोगों ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बात का पता नहीं चल सका है।

लोगों की बढ़ती आकांक्षाएं और संयम की कमी उन्हें आत्मघाती कदम उठाने के लिए प्रेरित कर रही है। विषम परिस्थितियों से लड़ने के लिए लोगों के अंदर मनोबल क्षमता कम हो गई है। इन्हीं कारणों से इस तरह की घटनाएं समाज में देखने को मिल रही हैं। --डॉ.विवेक कटियार, मनोचिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed