{"_id":"6564581658261657b50281e7","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-married-nine-years-ago-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : फंदे में लटकता मिला विवाहिता का शव, नौ साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : फंदे में लटकता मिला विवाहिता का शव, नौ साल पहले हुई थी शादी
Mon, 27 Nov 2023 02:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:19 PM IST
सार
तेंदुआवन गांव निवासी अभयराज की पत्नी अमरप्रिय (30) का शव सोमवार को कमरे में लटकता मिला। साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी। घटना से परिवारीजन सन्न रह गए। विवाहिता की शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी।
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत तेंदुआवन गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे में लटकता मिला। विवाहिता ने आत्महत्या क्यों की है अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पाकर पुलिस और उसके मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मायके वालों की ओर से अभी तक किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
तेंदुआवन गांव निवासी अभयराज की पत्नी अमरप्रिय (30) का शव सोमवार को कमरे में लटकता मिला। साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी। घटना से परिवारीजन सन्न रह गए। विवाहिता की शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी। घटना का कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन