फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of competitive student found on railway track, relatives expressed fear of murder

Murder : रेलवे ट्रैक पर मिला प्रतियोगी छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 23 Feb 2023 07:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 07:52 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र थाना के रामपुर रेलवे क्राॅसिंग से सौ मीटर दूर ट्रैक पर बुधवार देर रात एक युवक का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। परिजनों ने गांव के विरोधियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Dead body of competitive student found on railway track, relatives expressed fear of murder
Prayagraj News : आशीष उर्फ रॉबिन। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र थाना के रामपुर रेलवे क्राॅसिंग से सौ मीटर दूर ट्रैक पर बुधवार देर रात एक युवक का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। परिजनों ने गांव के विरोधियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। घटना को हादसा बताते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

छरिबना गांव निवासी अरुण मिश्र का सबसे छोटा बेटा शिवा मिश्रा (22) नीट की तैयारी करने के साथ दूध सप्लाई करता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात करीब साढे़ सात बजे वह रामपुर में रहने वाले बाबा केसी मिश्रा को दूध पहुंचाने के लिए गया था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो मां मंजू देवी ने उसे फोन किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। कुछ देर बाद किसी व्यक्ति ने फोन उठाकर बताया कि रेलवे क्राॅसिंग के पास उसका मोबाइल मिला है।

विज्ञापन


सूचना पर परिजन पहुंचे तो देखा के क्राॅसिंग के सौ मीटर दूर ट्रैक के पास उसकी लाख पड़ी है। उसके सिर के पीछे व शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे। पास ही एक मकान के पास उसकी साइकिल भी मिली। परिजन शव लेकर घर चले आए। रात 11 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने फोनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजन गांव के ही विरोधियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दुर्घटना बताई गई है। प्रभारी एसओ कौशलेंद्र धर दुबे ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस जगह हादसा हुआ वहां से कोई ट्रेन नहीं गुजरी है, लेकिन जांच करने पर पता चला कि पौने आठ बजे ट्रैक से मालगाड़ी गुजरी थी। घटनास्थल के पास ही फोन की लीड भी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला हादसा लग रहा है। यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed