{"_id":"6170589dbb429427022382c8","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-outside-the-house-allahabad-news-ald3186234170","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
suicide
घर के सामने स्थित नीम के पेड़ पर एक युवक ने मंगलवार की रात रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव पेड़ से लटकते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर बिंधन निवासी गोपी सरोज (35 ) मजदूरी करता था। वह नशे का आदी था। मंगलवार को वह कहीं बाहर गया था। देर रात लौटा और घर के सामने स्थित नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटकते देखकर घरवालों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी।
तभी सूचना पर महेशगंज पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोपी की मौत से पत्नी सुनीता, बेटी संजना (15), रानी(11), सुभम (8), लक्ष्मी (5), मोहित (2) का रो-रो कर बुरा हाल है। गोपी ने फांसी क्यों लगाई, इस बाबत कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।