फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of a competitive student preparing for civil services found hanging.

Prayagraj : सिविल सेवा की तैयारी करने वाली प्रतियोगी छात्रा का फंदे से लटका मिला शव

Tue, 21 May 2024 11:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 May 2024 11:58 AM IST
सार

संजना साहू (21) पुत्री अशोक कुमार साहू मूलरूप से फतेहपुर के राधानगर थाने के बदनपुर गांव की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार संजना चित्रकूट कर्वी में डाक विभाग में काम कर रही थी। इसके अलावा वह अपनी बहन के साथ धूमनगंज की सुगम बिहार कॉलोनी में किराये का कमरा लेकर सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन
Dead body of a competitive student preparing for civil services found hanging.
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल सेवा की तैयारी करने वाली एक छात्रा का सोमवार की देर शाम फंदे से लटका शव मिला। वह यहां अपनी बहन के साथ किराये का कमरा लेकर रह रही थी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इसकी इत्तिला दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया।

विज्ञापन

संजना साहू (21) पुत्री अशोक कुमार साहू मूलरूप से फतेहपुर के राधानगर थाने के बदनपुर गांव की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार संजना चित्रकूट कर्वी में डाक विभाग में काम कर रही थी। इसके अलावा वह अपनी बहन के साथ धूमनगंज की सुगम बिहार कॉलोनी में किराये का कमरा लेकर सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सोमवार को वह कमरे पर अकेली ही थी। इन दिनों उसकी बहन फतेहपुर अपने गांव गई हुई है। सोमवार शाम को मकान मालिक ने किराया लेने के लिए संजना पास फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा।

विज्ञापन

कई बार फोन करने पर जब फोन नहीं उठा तो वह कमरे पर आकर दरवाजा खटखटाया। उसके बाद भी कोई जवाब नहीं आया तो मकान मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो संजना पंखे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और फिर शव को फंदे से उतरवाया। संजना ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि वह इधर कुछ दिनों से तनाव में थी। मंगलवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed