फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of a block employee found in the canal

नहर में उतराया मिला ब्लाक कर्मचारी का शव, हड़कंप

Tue, 03 Mar 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a block employee found in the canal
लालगंज के शिवबोझा में मृत ब्लाक कर्मी राधेश्याम पांडेय। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
ब्लाक के कर्मचारी का शव नहर में उतराया मिलने से हड़कंप मच गया। डूबने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पर पुलिस ने शव शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी होने पर ब्लाक कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के शिवबोझ निवासी राधेश्याम पांडेय (58) पुत्र ब्रह्मदत्त पांडेय स्थानीय विकास खंड कार्यालय के लेखा विभाग में लिपिक के पद पर तैनात थे। बीते शनिवार को वह ड्यूटी पर गए और उसके बाद घर नहीं लौटे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप नहर में ब्लाककर्मी का शव उतराया देखा तो हडक़ंप मच गया। जानकारी पर परिजन रोते-बिलखते पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकालकर घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद लालगंज कोतवैाल फोर्स के साथ मौके पर पहुुंच गए। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे प्रेम कुमार पांडेय ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल ने बताया कि परिजनों व ग्रामीणों के मुताबिक मृतक दिनभर शराब के नशे में रहता था। रविवार की रात भी कुछ लोगों ने उसे नहर के पुल पर देर रात तक बैठे देखा था।

अधिक नशा के चलते उसकी डूबकर मौत होने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ तौर पर कुछ कहा जा सकता है। उधर, ब्लाक कर्मी की मौत की जानकारी होने पर विकास खंड परिसर में शोक सभा का आयोजन कर साथियों ने संवेदना प्रकट की।

लालगंज के शिवबोझ में ब्लॉक कर्मी की संदिग्ध मौत पर पहुची पुलिस।

लालगंज के शिवबोझ में ब्लॉक कर्मी की संदिग्ध मौत पर पहुची पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed