फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead bodies of the brothers who went out to play were found dumped in the pond

प्रयागराज : खेलने निकले दो सगे भाइयों के शव तालाब में उतराते मिले, गांव में मचा कोहराम

Sun, 08 May 2022 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 May 2022 09:38 PM IST
सार

सोरांव थानाक्षेत्र में रैया गांव निवासी केशव लाल सरोज मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार दोपहर उनके दोनों बेटे अरविंद (07) तथा दीपक (05) घर से खेलने के लिए निकले थे। शाम को घर से निकले काफी देर होने के बाद भी वह घर पहुंचे तो परिजन परेशान होने लगे।

विज्ञापन
Dead bodies of the brothers who went out to play were found dumped in the pond
बच्चे डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

गंगापार के सोरांव थानाक्षेत्र में रैया गांव में रविवार शाम घर से खेलने निकले निकले दो सगे भाइयों का तालाब में उतराते हुए शव मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घरवालों से और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन



सोरांव थानाक्षेत्र में रैया गांव निवासी केशव लाल सरोज मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार दोपहर उनके दोनों बेटे अरविंद (07) तथा दीपक (05) घर से खेलने के लिए निकले थे। शाम को घर से निकले काफी देर होने के बाद भी वह घर पहुंचे तो परिजन परेशान होने लगे। दोनों की खोजबीन की जाने लगी। दोनों बच्चों की गायब होने की सूचना गांव के लोग भी खोजबीन करने लगे।

विज्ञापन

दो बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम
इसी दौरान ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित तालाब की ओर गए तो देखा कि दो बच्चों के शव उतरा  रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने उन दोनों शवों को बाहर निकाला। खबर पाकर केशव लाल की पत्नी डिवही और बड़ा बेटा अंकित भी पहुंच गए। शव देखकर मां-बेटे रोने कलपने लगे। एक साथ दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। सूचना पर सोरांव पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर तहसीलदार सोरांव ओम प्रकाश शुक्ला ने मौके पर पहुंच परिजनों को सांत्वना देते हुए मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। घटना के बाद ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि बच्चे घर से खेलने निकले थे। इस दौरान लगता है वे तालाब में नहाने लगे और गहरे पानी में चले गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed