फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead bodies of husband and wife found hanging in separate rooms, they were married a year ago

Prayagraj Crime :आपसी विवाद में दंपती ने फांसी लगा कर दी जान, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

Sun, 14 Jul 2024 10:17 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 10:17 AM IST
सार

मेजा के उरूवा बाजार में दंपती का शव फंदे से लटकता मिलने पर हड़कंप मच गया। दोनों के शव अलग-अलग कमरे में मिले हैं। साल भर पहले उनकी शादी हुई थी और अभी बच्चे नहीं थे। वह किराए पर कमरा लेकर रहते थे। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। वह मेजा थाना क्षेत्र के मनुकापुरा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Dead bodies of husband and wife found hanging in separate rooms, they were married a year ago
अरविंद शर्मा और दीक्षा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजा इलाके के उरूवा चौराहे के समीप किराए के कमरे में पति-पत्नी शनिवार रात में फांसी के फंदे से झूल कर जान दे दी। दोनों का शव अलग-अलग कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय के साथ एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पूरा गांव के अरविंद शर्मा (30) पिकअप चालक था। उसकी शादी अभी साल भर पहले  दीक्षा (26) पुत्री अमरजीत निवासी उतरावं के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक सप्ताह भर पहले दीक्षा अपने मायके गई हुई थी। बृहस्पतिवार को अरविंद शर्मा पत्नी दीक्षा को लेकर यहां घर ना आकर उरूवा चौराहे के समीप किराए का कमरा लेकर रहने लगा।

विज्ञापन

Dead bodies of husband and wife found hanging in separate rooms, they were married a year ago
पति-पत्नी का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस और जुटी भीड़ - फोटो : अगर उजाला

शनिवार रात में पति-पत्नी दोनों फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच शव को कमरे से बाहर निकाला। दीक्षा और अरविंद का शव अलग-अलग कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह से तंग होकर दंपती ने फांसी लगाकर जान दिया है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed