{"_id":"b4c93886aab03a8bcff7dcef86237b49","slug":"daughter-in-law-entered-the-mother-the-sister-and-daughter-bled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में घुस बहू ने सास, ननद और बेटी को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में घुस बहू ने सास, ननद और बेटी को किया लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 23 May 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। ममफोर्डगंज में शुक्रवार को एक बहू ने ससुराल में घुसकर जमकर मारपीट की। सास, ननद और बेटी को भी लहूलुहान कर दिया। अपने भाइयों और उसके दोस्तों के साथ बहू ने खूब हंगामा किया। एक दिन पहले भी बहू ने ससुराल में तोड़फोड़ और मारपीट की थी। जिसके बाद सास ने पुलिस बुला ली थी। बहू के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। बताते हैं कि इसी से नाराज होकर उसने फिर से ससुरालवालों पर हमला बोल दिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है।
ममफोर्डगंज के जगदीश सिंह सेंगर आपराधिक मामलों के जाने-माने वकील थे। उनके बेटे की मौत हो चुकी है। वकील की पत्नी गीता सेंगर का आरोप है कि बेटे की मौत के बाद बहू मायके चली गई और ससुराल पक्ष से नाता तोड़ लिया लेकिन पोती शांभवी उनके पास रही। गीता का आरोप है कि इसके बाद बहू ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिस पर उसे गुजारा भत्ता के लिए कुछ संपत्ति भी दे दी गई। गीता के मुताबिक 7 साल बाद बृहस्पतिवार को बहू अपने भाइयों के साथ जबरन घर में घुस आई और मारपीट और हंगामा किया। इसकी रिपोर्ट गीता ने कर्नलगंज थाने दर्ज करा दी।
सुबह दोबारा बहू ने अपने भाइयों और आधा दर्जन लोगों के साथ घर में घुसी और लाठी डंडे से हमला बोल दिया। गीता का आरोप है कि शोर सुनकर बेटियां और पोती दौड़ी तो उन्हें भी राड से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया और घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। बेली अस्पताल से हालत गंभीर होने पर गीता की बेटी नलिनी को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। गीता का आरोप है कि पुलिस सत्त्ताधारी दल से जुड़े भूमाफियाओं के दबाव में काम कर रही है। सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद है। दोनो पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।