फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dashed school wall and gate, fleeing cattle

धराशायी हुई स्कूल की दीवार और गेट, भाग निकले मवेशी

Sat, 27 Jul 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dashed school wall and gate, fleeing cattle
लालगंज के मटियारा प्राइमरी स्कूल की टूटी बाऊंड्री वाल। - फोटो : PRATAPGARH
धराशायी हुई स्कूल की दीवार और गेट, भाग निकले मवेशी
विज्ञापन

दस मवेशियों को भेजने की औपचारिकता पूरी कर चले गए कर्मचारी
प्रशासन की लापरवाही से दूसरे दिन भी नहीं निकल सका हल
रानीगंज कैथौला। संदिग्ध परिस्थितियों में गेट व दीवार धराशायी होने से प्राथमिक विद्यालय में बंद सैकड़ों मवेशी भाग निकले। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सुबह मवेशियों को दूसरे स्कूल में ले जाकर बंद कर दिया। दो दिन बाद भी प्रशासन मवेशियों को गौशाला में ले जाने का प्रबंध नहीं कर सका है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप उठा है। भूख प्यासे मवेशी अभी भी विद्यालय परिसर में बंद हैं। ग्रामीण गौशाला में भेजने पर अड़े हैं, जबकि प्रशासन उन्हें झांसा देकर विद्यालय परिसर से बाहर निकलना चाहता है। ,
लालगंज विकास खंड के अगई मटियारा प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने फसल बर्बाद कर रहे दर्जनों मवेशियों को गुुरुवार की सुबह बंद कर दिया था। उनकी मांग थी कि जब तक मवेशियों को गौशाला नहीं ले जाया जाएगा, तब तक गेट का ताला नहीं खुलेगा। ग्रामीणों की जिद देख प्रशासन ने उनकी आंखों में धूल झोंकते हुए तीन वाहनों का प्रबंध कर मवेशियों को गौशाला भेजने की बात कही। इस पर ग्रामीण मान गए और स्कूल का गेट खोलकर अपने घर निकल गए। ग्रामीणंों के जाने के बाद प्रशासन के नुमाइंदे वाहनों पर लादे गए मवेशियों को गांव के समीप उतारकर भाग खड़े हुए। यह देख ग्रामीणों में मटियारा प्राथमिक विद्यालय में मवेशियों को बंद कर ताला लगा दिया। रात में संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की बाउंड्रीवॉल व गेट धराशायी हो गया। जिससे बंद मवेशी बाहर निकल गए। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो प्रशासन पर ही स्कूल का गेट व बाउंड्र्ीवॉल गिराने की साजिश करने का आरोप लगाने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों को फिर से कुछ दूरी पर बने प्राथमिक विद्यालय बोधी सिंह का पुरवा में लाकर बंद कर दिया। इसकी जानकारी होने पर भी तहसील प्रशासन लापरवाह बना रहा। प्रशासन के निर्देश पर सेके्रटरी व लेखपाल को मौके पर भेज मवेशियों को बाहर ले जाने को कहा। लेकिन ग्रामीण मवेशियों को गौशाला भेजने की जिद पर अड़े रहे। कर्मचारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। जिस पर सेके्रटरी व लेखपाल भी चुपके से निकल लिए। बोधी सिंह का पुरवा प्राथमिक विद्यालय में दिनभर आवारा मवेशी कैद रहे। दो दिन से गांव में मवेशी विद्यालय में कैद हैं। ग्रामीणों का हंगामा लगातार जारी है, लेकिन तहसील प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों पर कोई असर नही हो सका। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश पनप उठा है।
विज्ञापन

सीएम के निर्देश की उड़ रहीं धज्जियां
रानीगंज कैथौला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश है कि कहीं भी आवारा मवेशी मिलें तो जिलाधिकारी से लेकर प्रधान तक जिम्मेदार होंगे। लेकिन यहां तो लापरवाही सिर चढक़र बोल रही है। नवागत एसडीएम से लेकर नायब तहसीलदार व पुलिस अफसर सीएम के आदेश को सीधे ठेंगा दिखा रहे हैं। न तो किसी ने मौके पर जाना जरूरी समझा और न ही वहां पर कोई प्रबंध किया। जिससे विद्यालय में बंद मवेशी भू्रख प्यास से तड़प रहे हैं। कई मवेशी छोटे से परिसर में आपस में लड़ाई कर जख्मी भी हो गए। यहां सीएम का आदेश भी कोई मायने नही रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हुए नौनिहाल
रानीगंज कैथौला। बोधी का पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पठन-पाठन के लिए शिक्षक व छात्र पहुंचे तो परिसर में मवेशी बंद देख दंग रह गए। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब प्रशासन की ओर से कोई मवेशियों को बाहर निकालने नहीं पहुंचा तो विद्यालय से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे जमीन पर पठन-पाठन शुरू किया गया। लेकिन खराब मौसम व हंगामे के चलते समय से पहले ही स्कूल बंद कर दिया गया। जिसके चलते शिक्षण कार्य भी प्रभावित हुआ।

लालगंज के बोधी क पुरवा अगई प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों द्वारा मवेशी बंद किये जाने से बाहर बच्चो?

लालगंज के बोधी क पुरवा अगई प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों द्वारा मवेशी बंद किये जाने से बाहर बच्चो?- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज के बोधी क पुरवा अगई प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों द्वारा बंद किये गये मवेशी।

लालगंज के बोधी क पुरवा अगई प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों द्वारा बंद किये गये मवेशी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed