फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dandibada-Tapaswinagar started to arrive for goods, preparations missing

दंडीबाड़ा-तपस्वीनगर बसाने के लिए पहुंचने लगे सामान, तैयारी नदारद

Sun, 20 Dec 2020 11:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Dec 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dandibada-Tapaswinagar started to arrive for goods, preparations missing
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

माघ मेला के लिए भूमि आवंटन सोमवार से आरंभ होगा। इसके लिए काशी,अयोध्या, चरखी दादरी समेत कई हिस्सों से संत प्रयाग पहुंच गए हैं। शिविर बसाने के लिए ट्रकों से सामानों की खेप भी पहुंचाई जाने लगी। लेकिन, तैयारियां नदारद हैं। ऐसे में पुल और सड़कों का निर्माण न होने से साधु-संतों, अफसरों, राजस्व कर्मियों को भूमि आवंटन के लिए झूंसी से होकर मेला क्षेत्र में प्रवेश करना होगा। बिजली, पानी के भी इंतजाम अब तक नदारद होने से इस बार मेला बसाने को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

Dandibada-Tapaswinagar started to arrive for goods, preparations missing
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

भूमि आवंटन की शुरुआत सोमवार को समूहों में बसने वाली सबसे बड़ी आध्यात्मिक संस्था दंडीबाड़ा से होगी। दंडी स्वामी नगर बसाने के लिए 127 से अधिक संस्थाओं को मंगलवार तक भूमि आवंटन किया जाएगा। इसके लिए चरखी दादरी से अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज यहां पहुंच गए हैं। भूमि आवंटन के साथ ही दंडीबाड़ा के संतों के शिविर लगने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dandibada-Tapaswinagar started to arrive for goods, preparations missing
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इसी तरह 23 दिसंबर से खाक चौक बसाने के लिए भूमि आवंटन किया जाएगा। खाक चौक के भी कई संत महामंडलेश्वर रविवार को प्रयागराज पहुंच गए। रेती पर शिविर लगाने के लिए साजो सामान गिराए जाने लगे हैं, लेकिन इससे पहले वहां अभी मेला प्रशासन की ओर से चकर्ड प्लेट मार्ग भी नहीं बनवाए जा सके हैं। पांच पांटून पुलों का निर्माण कराया जाना है।

विज्ञापन

Dandibada-Tapaswinagar started to arrive for goods, preparations missing
prayagraj news - फोटो : prayagraj
मेला प्रशासन ने सोमवार तक एक पुल बनाकर हस्तांतरित कराने के लिए पीडब्ल्यूडी को हिदायत दी थी, ताकि संतों-भक्तों का मेला क्षेत्र में आवागमन शुरू हो सके। गंगा पार वाहनों से सामान ले जाया जा सके, लेकिन काम पिछड़ गया है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि किसी भी दशा में 25 दिसंबर से पहले मेला क्षेत्र में पांटून पुल से यातायात आरंभ नहीं हो सकेगा। सबसे पहले महावीर मार्ग पर पांटून पुल बनकर तैयार होने की उम्मीद है। इसी तरह अभी तक सेक्टर वाइज विद्युतीकरण और पेयजल के लिए पाइप लाइनें भी नहीं बिछाई जा सकी हैं।
 

माघ मेला के लिए पहुंचे जगदगुरु बिनैका बाबा

बड़े भक्तमाल अयोध्या के जगदगुरु स्वामी रामसुभगदास द्वाराचार्य बिनैका बाबा का आगमन रविवार को माघ मेला बसाने के लिए हो गया। वह 23 दिसंबर को खाक चौक के भूमि आवंटन में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि खाक चौक की जमीन का आवंटन उनके शिविर से शुरू होगा। आवंटन के बाद भूमि पूजन के साथ शिविर लगाने का काम शुरू हो जाएगा। शिविर में मकर संक्रांति से कथा, प्रवचन, यज्ञ और भंडारा शुरू हो जाएगा।

तपस्वीनगर बसाने आए 13 पंच  त्यागी संत 

माघ मेला में शिविर लगाने के लिए रविवार को 13 पंच त्यागी संत भी माघ मेले के लिए अयोध्या से संगम की रेती पर पहुंच गए। इन त्यागियों का शिविर खाक चौक में महावीर मार्ग पर तपस्वी नगर में लगेगा। तपस्वी संत स्वामी गोपाल जी महाराज ने बताया कि त्यागी परंपरा केसंत माघ मेला में वसंत पंचमी से गंगा दशहरा तक धूना की तपस्या करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed