{"_id":"6adfc35b2689f504fc0eee4f","slug":"damaged-diversion-route-becomes-a-cause-of-accidents-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-22248-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: क्षतिग्रस्त डायवर्जन मार्ग बना हादसों का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: क्षतिग्रस्त डायवर्जन मार्ग बना हादसों का सबब
Tue, 27 Oct 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
मऊआइमा-ओवर ब्रिज के बगल लगा भीषण जाम
नगर पंचायत मऊआइमा में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का डायवर्जन मार्ग क्षतिग्रस्त है। इससे हादसे बढ़ गए हैं और कारोबार प्रभावित हो रहा है। ई-रिक्शा पलटने से यात्री घायल हो रहे हैं, वहीं बाइक सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
मऊआइमा रेलवे क्रॉसिंग फाटक संख्या 61बी पर 124 करोड़ रुपये की लागत से 850 मीटर लंबा ओवरब्रिज बन रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि मार्ग खराब होने से बड़े वाहन दस किलोमीटर दूर से गुजर रहे हैं। इससे राहगीरों को भी जाम में फंसना पड़ रहा है। व्यापारियों ने डायवर्जन मार्ग की मरम्मत व साइड रोड के समतलीकरण की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष शोएब अंसारी ने वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की।
सेतु निगम के अवर अभियंता अजीत कुशवाहा ने बताया कि डायवर्जन रोड और बगल के मार्ग पर तत्काल काम शुरू होगा। नगर पंचायत मऊआइमा के व्यापारी इरशाद, मनोज, गणेश, मोहम्मद इमरान, दिलशाद, जलील अहमद, रईस अंसारी समेत अन्य दुकानदारों ने डायवर्जन मार्ग की मरम्मत और साइड रोड के समतलीकरण की मांग की है।