फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dala Chhath: Special trains will run for Pune, Agartala, Delhi and Kota, Railways released the timetable.

Dala Chhath : पुणे, अगरतला, दिल्ली और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Sun, 03 Nov 2024 12:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 12:52 PM IST
सार

पुणे से स्पेशल ट्रेन रविवार तीन नवंबर की रात 11:30 बजे प्रस्थान कर अगली रात 2:15-2:17 बजे छिवकी एवं मंगलवार सुबह 10:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह दानापुर से रवानगी मंगलवार पांच नवंबर की दोपहर 1:15 बजे होगी।

विज्ञापन
Dala Chhath: Special trains will run for Pune, Agartala, Delhi and Kota, Railways released the timetable.
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली और छठ की भीड़ के लिए कुछ और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। इसमें पुणे-दानापुर, मुंबई-अगरतला, नई दिल्ली-पटना और पटना-कोटा प्रमुख रूप से शामिल हैं। सभी रेलगाड़ियां प्रयागराज में रुकेंगी।

विज्ञापन


पुणे से स्पेशल ट्रेन रविवार तीन नवंबर की रात 11:30 बजे प्रस्थान कर अगली रात 2:15-2:17 बजे छिवकी एवं मंगलवार सुबह 10:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह दानापुर से रवानगी मंगलवार पांच नवंबर की दोपहर 1:15 बजे होगी। ट्रेन रात 9:10-9:12 बजे छिवकी और जबलपुर, इटारसी, कोपरगांव और अहमदनगर के रास्ते अगली रात 2:45 बजे पुणे पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी क्रम में मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से रविवार तीन नवंबर की दोपहर 3:30 बजे स्पेशल ट्रेन अगरतला रवाना होगी।अगली दोपहर 1:55-2:00 बजे ट्रेन छिवकी एवं यहां से पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पाटलिपुत्र, बरौनी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, कामाख्या, गुवाहाटी होते हुए छह नवंबर की सुबह 7:40 बजे अगरतला पहुंचेगी। अगरतला से ट्रेन की रवानगी बृहस्पतिवार सात नवंबर दोपहर 3:10 बजे होगी। नौ नवंबर की सुबह 5:40-5:45 बजे ट्रेन छिवकी एवं दस नवंबर की सुबह 8:20 बजे मुंबई सीएसटी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में नई दिल्ली से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन की रवानगी चार नवंबर की सुबह पांच बजे होगी। दोपहर 3:55-4:00 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन एवं रात 10:30 बजे पटना पहुंच जाएगी। वापसी में पटना से पांच नवंबर की रात 12:30 बजे चलकर ट्रेन सुबह 7:35-7:45 बजे प्रयागराज और शाम छह बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

पटना से एक अन्य स्पेशल ट्रेन रविवार तीन नवंबर की रात आठ बजे चलकर रात 2:55-3:05 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं दोपहर 1:40 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। दिल्ली से दानापुर के लिए एक अन्य ट्रेन चार नवंबर की दोपहर 12:30 बजे चलकर रात 10:30-10:40 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं यहां से प्रयाग, वाराणसी के रास्ते सुबह आठ बजे दानापुर पहुंच जाएगी।

उधर कोटा से पटना के लिए 03219 की रवानगी शनिवार नौ नवंबर की रात 10:10 बजे होगी। सुबह 5:00-5:10 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन एवं रात आठ बजे कोटा पहुंच जाएगी। कोटा से रवानगी दस नवंबर की रात दस बजे होगी। अगली दोपहर 1:20-1:30 बजे ट्रेन प्रयागराज एवं रात 11:15 बजे पटना पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed