फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Postal workers took out cycle rally in prayagraj

साइकिल रैली निकाल कर दी पर्यावरण, स्वच्छता और जल संरक्षण की जानकारी

Mon, 14 Oct 2019 12:54 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Postal workers took out cycle rally in prayagraj
डाक कर्मियों ने निकाली साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला

डाक सप्ताह कार्यक्रमों के तहत रविवार को डाक कर्मियों ने साइकिल रैली निकाली। लोगों को पर्यावरण, स्वच्छता, जल संरक्षण का संदेश देकर जागरूक किया गया। रैली में शामिल लोग स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी भी देते रहे।

विज्ञापन


प्रवर अधीक्षक डाक घर इलाहाबाद मंडल संजय डी अखाड़े की अगुवाई में निकली रैली प्रधान डाकघर से एमजी मार्ग पर सुभाष चौराहा से एसपी मार्ग होते हुए हनुमानजी के मंदिर, आजाद पार्क के सामने पत्रिका चौराहे से सीधा यात्रिक, हाट स्टफ चौराहा से जीएचएस स्कूल से प्रधान डाक घर पर समाप्त हुई। रैली में प्रवर अधीक्षक रेल डाक सेवा रहमत उल्ला, एसपीएम आरडी सिंह, एसके गुप्ता, एसबी यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, जनसंपर्क निरीक्षक राजेश वर्मा, गुलाब प्रजापति, टीएन दुबे, राजदेव, प्रमोद राय, रजनीश श्रीवास्तव, राजेश शुक्ला समेत बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

डाक दिवस: स्टैंप डिजाइन, निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

प्रयागराज। डाक दिवस आयोजन के क्रम में रविवार को प्रधान डाकघर स्थित फिलैटलिक ब्यूरो की ओर से स्टैंप डिजाइन और निबंध प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। 24 स्कूली स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 21 वीं सदी में डाक विभाग स्थान विषयक निबंध प्रतियोगिता में बच्चों उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं स्टैंप डिजाइन को भी सराहा गया। विजेताओं को बाद में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलैटेलिक ब्यूरो प्रभारी राजेश वर्मा, राहुल गांगुली, अमरेंद्र कुमार जैन, एम गुलरेज, मोहम्मद नुमान की देखरेख में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रभारी के मुताबिक जीपीओ में सोमवार शाम साढ़े चार बजे फिलैटेलिक क्विज का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed