दधिकांदो मेला : श्री कृष्ण ने किया अत्याचार व अहंकार का नाश, मेले में उमड़ी भारी भीड़
कंस दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। इसके बाद दधिकांदो कमेटी के संरक्षक व महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि कंस अत्याचार और अहंकार का पर्याय था। इस दौरान शिव तांडव, काली स्वांग, सत्यभामा व सुदामा चरित्र की मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विस्तार
त्रिवेणी रोड पर कृष्णा नगर के दधिकांदो मेले के बाद बृहस्पतिवार की रात कीडगंज परेड मैदान पर भगवान कृष्ण ने अत्याचार और अहंकार के प्रतीक कंस के पुतले का दहन किया। कंस दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ रही।
इसके बाद दधिकांदो कमेटी के संरक्षक व महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि कंस अत्याचार और अहंकार का पर्याय था। इस दौरान शिव तांडव, काली स्वांग, सत्यभामा व सुदामा चरित्र की मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
इसके बाद जवाबी कीर्तन में लखनऊ की रोशनी अनजान और कानपुर के सचदेवा शरारती ने सबका ध्यान आकर्षित किया। जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि 20 सितंबर को श्रीमद्भागवत कथा की मंगल कलश यात्रा शाम चार बजे कीडगंज स्थित ज्ञान पुस्तकालय से निकाली जाएगी और कथा का शुभारंभ होगा। इस मौके पर पार्षद रूद्र सेन जायसवाल, मुकेश लारा, मनीष केसरवानी, कृष्णा साहू, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।