फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DA News: Dearness allowance may increase by four percent, know from when it will be applicable

DA News : महंगाई भत्ते में हो सकती है चार फीसदी की बढ़ोतरी, जानें कब से होगा लागू, इन लोगों को मिलेगा लाभ

Thu, 30 Jun 2022 10:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 10:45 PM IST
सार

वेतन एवं पेंशन निर्धारण के जानकार एजी ऑफिस से सेवानिवृत्त हरिशंकर तिवारी का कहना है कि जून में भी सूचकांक 372 रहता है तो कुल योग 4344 होगा। इस लिहाज से औसत सूचकांक 362 होगा। इस आधार पर जुलाई से 38.48 फीसदी महंगाई भत्ता बनता है।

विज्ञापन
DA News: Dearness allowance may increase by four percent, know from when it will be applicable
prayagraj news : DA - फोटो : prayagraj

विस्तार

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों को देखते हुए महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। इसका लाभ जुलाई के वेतन से केंद्रीय एवं राज्य कर्मियों तथा पेंशनर्स को मिलेगा। औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पिछले वर्ष जुलाई में 354, अगस्त में 354, सितंबर में 355, अक्तूबर में 360, नवंबर में 365, दिसंबर में 361, इस वर्ष जनवरी में 360, फरवरी में 360, मार्च में 363, अप्रैल में 368 तथा मई में 372 अंक रहा।

विज्ञापन



वेतन एवं पेंशन निर्धारण के जानकार एजी ऑफिस से सेवानिवृत्त हरिशंकर तिवारी का कहना है कि जून में भी सूचकांक 372 रहता है तो कुल योग 4344 होगा। इस लिहाज से औसत सूचकांक 362 होगा। इस आधार पर जुलाई से 38.48 फीसदी महंगाई भत्ता बनता है। चूंकि महंगाई भत्ता पूर्णांक में ही दिए जाने का प्रावधान है। इस तरह से जुलाई से 38 फीसदी महंगाई भत्ता देय होगा। अभी 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। ऐसे में जुलाई से महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी संभावित है। 

विज्ञापन

हरिशंकर तिवारी का कहना है कि जून के सूचकांक में यदि 17 अंक की बढ़ोतरी होती है तो महंगाई भत्ता में पांच फीसदी बढ़ोतरी होगी। वहीं 16 अंक कम होने पर तीन फीसदी की बढ़ोतरी होगी लेकिन दोनों ही स्थितियां होती नहीं दिख रहीं। ऐसे में जुलाई से महंगाई भत्ता में चार फीसदी की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।


यूपीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह का कहना है कि केंद्र्र एवं राज्य के करीब डेढ़ करोड़ कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को इसका लाभ होगा। अनुराग का कहना है कि महंगाई को देखते हुए जनवरी 2023 में भी चार या पांच फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed