फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cyclone wreaked havoc in Kaushambi 13 houses collapsed in 30 seconds, chaos ensued

बवंडर : कौशाम्बी में चक्रवात ने मचाई तबाही, 30 सेकंड में 13 घर ढहे, मची रही अफरातफरी

Sun, 21 Aug 2022 02:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 02:05 AM IST
सार

मेड़ुवा सलेमपुर गांव निवासी शिक्षक ध्यान सिंह पटेल का कहना था दोपहर से ही आसमान में काले बादल छाने लगे थे और तेज हवा चल रही थी। गांव वालों के सामने ऐसा मंजर पहले कभी नहीं दिखा था। अनजाने खौफ के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन
Cyclone wreaked havoc in Kaushambi 13 houses collapsed in 30 seconds, chaos ensued
कौशाम्बी में चक्रवाती तूफान से कई पेड़ धराशायी हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सदर तहसील के मेड़ुवा सलेमपुर गांव में शनिवार दोपहर महज 30 सेकेंड के चक्रवात ने भारी तबाही मचाई। तूफान के कारण 13 घर ढह गए और कई लोगों के यहां पड़े टिनशेड व छप्पर उड़ गए। बिजली के पोल व पेड़ भी उखड़ गए। हालांकि, घटना में किसी तरह जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन



मेड़ुवा सलेमपुर गांव निवासी शिक्षक ध्यान सिंह पटेल का कहना था दोपहर से ही आसमान में काले बादल छाने लगे थे और तेज हवा चल रही थी। गांव वालों के सामने ऐसा मंजर पहले कभी नहीं दिखा था। अनजाने खौफ के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दोपहर करीब 3.12 बजे अचानक बवंडर शुरू हो गया। छप्पर व टिनशेड उड़ने लगे। पेड़ की डालियां टूटकर गिरने लगी। इसे लेकर गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन



लोग यहां-वहां जान बचाकर दुबके थे। करीब 30 सेकेंड बाद चक्रवात तो थमा, लेकिन तेज हवा फिर भी चल रही थी। देखते ही देखते बादल साफ हुआ तो लोगों ने राहत महसूस की। इसके बाद गांव में हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा था। गांव के फूल सिंह का दो मंजिला घर धराशायी हो गया था। इसके अलावा लालमन, बड़ेलाल, जज्जू, घनश्याम, भोंदल, जुग्गी, राम औतार, रमेश प्रसाद, बाबूलाल, इंद्रजीत, तुलसीराम और शिवसागर के कच्चे घर भी गिर गए। घर गिरने के कारण अंदर रखी गृहस्थी भी नष्ट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में उड़ी तख्त, कांपे परिजन
मेड़ुवा सलेमपुर गांव निवासी शिक्षक ध्यान सिंह बताते हैं कि उन्होंने अपनी बोलेरो को खड़ा करने के लिए घर के बाहर टिनशेड डाला है। ध्यान सिंह का कहना है घर के बरामदे में तख्त पड़ी थी। बवंडर के दौरान बरामदे में रखी तख्त हवा के झोंके के साथ उड़ी और गैरेज में खड़ी बोलेरो को ऊपर जा गिरी। इसके अलावा कई टिन भी उड़ गए।


पांच सौ घरों की बत्ती गुल, परसा अंधेरे
मेड़ुआ सलेमपुर गांव में आया चक्रवात बिजली संकट पैदा कर गया। चक्रवात के कारण बिजली के छह पोल टूटकर गिर गए हैं। इसकी वजह से पांच सौ की आबादी वाले गांव में अंधेरा पसरा है। इस गांव को गोपसहसा विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति दी गई है। पॉवर हाउस के जेई कपिल त्रिपाठी का कहना है पोल टूटने की ग्रामीणों ने जानकारी दी है। रविवार सुबह गांव में टीम भेजकर हकीकत का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed