फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cybercrime: Cheating from doctor in the name of buying AC, TV and bed combo in cheap

साइबर क्राइम : सस्ते में एसी, टीवी और बेड का कांबो खरीदने के नाम पर डॉक्टर से ठगी

Fri, 03 Jun 2022 03:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jun 2022 03:32 AM IST
सार

जौनपुर के रहने वाले राजेश कुमार स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में डाक्टर हैं। वह पत्नी के साथ सोहबतियाबाग में रहते हैं। 23 मई को वह फेसबुक देख रहे थे। उसी समय उन्होंने फैल्टमेट का ऐड देखा। इसमें 26 हजार रुपये में एसी, बेड और टीवी कांबो आफर चल रहा था।

विज्ञापन
Cybercrime: Cheating from doctor in the name of buying AC, TV and bed combo in cheap
cyber crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

एसआरएन अस्पताल के डाक्टर राजेश कुमार के 55 हजार साइबर ठगों ने उड़ा दिए। फेसबुक पर एसी, टीवी और बेड के कांबो ऑफर में फंसकर उन्होंने रुपये गंवा दिए। जार्जटाउन थाने में 31 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन



जौनपुर के रहने वाले राजेश कुमार स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में डाक्टर हैं। वह पत्नी के साथ सोहबतियाबाग में रहते हैं। 23 मई को वह फेसबुक देख रहे थे। उसी समय उन्होंने फैल्टमेट का ऐड देखा। इसमें 26 हजार रुपये में एसी, बेड और टीवी कांबो आफर चल रहा था। उन्होंने मोबाइल नंबर से संपर्क किया। उनसे पहले 1000 हजार रुपये आनलाइन जमा करा लिए गए।
विज्ञापन



धीरे धीरे शातिरों ने 47 हजार ले लिए। जब डाक्टर राजेश ने फोन किया तो उन्होंने बताया कि जीएसटी लेकर इतना ही लगेगा। अंत में कहा कि आठ हजार दे दीजिए, सामान पहुंच जाएगा। डाक्टर राजेश ने 8 हजार और ट्रांसफर कर दिया लेकिन सामान नहीं आया। बाद में मोबाइल नंबर बंद हो गया। डाक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएलएक्स पर बाइक खरीदने के नाम पर ठग ने हड़पे 47 हजार 
तुलारामबाग के रहने वाले सूर्य प्रताप सिंह के यूपीआई खाते से ठगों ने 47 हजार निकाल लिए। सूर्य प्रताप ने 24 मई को अपने पिता की पल्सर बाइक बेचने के लिए ओएलएक्स पर डीटेल्स डाली। कुछ देर बात गुलाब राठौर नाम के शख्स ने गाड़ी खरीदने की इच्छा जताई। उसने तुरंत चार बार में पांच पांच हजार सूर्य प्रताप के यूपीआई खाते में डाल दिए। इसके कुछ देर बाद सूर्य प्रताप को वह पैसा तो माइनस में दिखाने लगा। इसके साथ 27 हजार और कट गए थे। एक जून को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

पहले 179 कटे फिर ठगों ने उड़ाए 80 हजार 
अल्लापुर के रहने वाले देवेंद्र कुमार स्वर्णकार के खाते से 179 रुपये काटकर ठगों ने उनके मोबाइल में एनडेस्क एप डाउनलोड करा दिया। इसकी मदद से 80 हजार उड़ा दिए। मार्च में देवेंद्र के खाते से 179 कटने का मैसेज आया। जिस नंबर से मैजेस आया, उसपर उन्होंने फोन किया। अगले ने बताया कि गलती से कट गया। वह एनीडेस्क डाउनलोड कर दें। कुछ देर में रकम वापस आ जाएगी। देवेंद्र ने एप डाउनलोड किया। इसके बाद खाते से 80 हजार कट गए। एक जून को जार्जटाउन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

खाते से पांच लाख रुपये निकाले, रिपोर्ट दर्ज 
भावानगर करेली की रहने वाली दीक्षा पाल के खाते से ठग ने सवा पांच लाख रुपये निकाल लिए। दीक्षा ने 30 मई को करेली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके खाते से रणवीर कुमार शर्मा नाम के शख्स ने रुपये निकाले हैं। दीक्षा ने मोबाइल नंबर के आधार पर रणवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


ठगों ने पेटीएम से 99 हजार उड़ाए
अल्लापुर के रहने वाले श्रीकृष्ण प्रसाद के 99 हजार ठगों ने उड़ा दिए। श्रीकृष्ण के पास फरवरी में संजय सिंह और उसके दोस्त जोरा सिंह का फोन आया था। दोनों ने श्रीकृष्ण से रुपये इन्वेस्ट करने के बारे में बताया। उनकी बातों में आकर उन्होंने अपने खाते और पेटीएम की डीटेल्स दे दी। इसके बाद कई बार में उनके खाते से 99500 रुपये कट गए। जार्जटाउन थाने में एक जून को रिपोर्ट लिखाई गई है। 

मोबाइल एप से छह हजार उधार लिया, ब्याज हुआ 36 सौ
करेली के अकबरपुर में रहने वाली तरन्नुम बेगम ने एप के माध्यम से ठगी करने वाले शातिर के खिलाफ 30 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई है। तरन्नुम ने कुछ समय पहले एक मोबाइल एप के माध्यम से छह हजार रुपये उधार लिया। 12 सौ रुपये ब्याज की बात हुई थी। तरन्नुम ने कुछ दिन बाद ब्याज समेत 7200 सौ रुपये लौटा दिए लेकिन उसके बाद से उसके पास 24 सौ और देने के लिए फोन आने लगे। कहा रकम नहीं लौटाई तो उसे बदनाम कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed