फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cyber Fraud: Four youths have been arrested in a rape case, one is taking your name...

Cyber Fraud : चार युवकों को दुष्कर्म केस में गिरफ्तार किया है, एक तुम्हारा नाम ले रहा है...

Fri, 02 Aug 2024 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 03:49 PM IST
सार

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे सुधांशु के व्हाॅटसएप पर एक अंजान नंबर से फोन आया। काॅलर के प्रोफाइल पर एक पुलिस अधिकारी का फोटो लगा था। फोन उठाते ही काॅलर ने कहा कि वह सदर थाने से बोल रहा है। चार युवकों को दुष्कर्म केस में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक ने तुम्हारा नाम लेकर नंबर दिया है।

विज्ञापन
Cyber Fraud: Four youths have been arrested in a rape case, one is taking your name...
Cyber Fraud - फोटो : Freepik

विस्तार

‘हेलो, मैं सदर थाने से बोल रहा हूं, चार युवकों को दुष्कर्म केस में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक ने तुम्हारा नाम लेते हुए नंबर दिया है।’ बृहस्पतिवार को जब यह फोन सुधांशु पांडेय के पास आया तो वह थोड़े हैरान जरूर हुए, लेकिन सतर्कता के कारण जालसाजी का शिकार होने से बच गए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे सुधांशु के व्हाॅटसएप पर एक अंजान नंबर से फोन आया। काॅलर के प्रोफाइल पर एक पुलिस अधिकारी का फोटो लगा था। फोन उठाते ही काॅलर ने कहा कि वह सदर थाने से बोल रहा है। चार युवकों को दुष्कर्म केस में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक ने तुम्हारा नाम लेकर नंबर दिया है।
विज्ञापन


यह सुनते ही सुधांशु समझ गए कि उनको ठगने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले जालसाज उनको कुछ बोल पाता कि उन्होंने फोन काट दिया। यह फोन पाकिस्तान के नंबर से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, साइबर सेल के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इस तरह की शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। आए दिन लोगों को जालसाज ठगी का शिकार बना रहे हैं। अगर कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो इन जालसाजों से बचा जा सकता है। 

साइबर ठगी से ऐसे बचें

इस तरह की काॅल अक्सर व्हाॅटसएप पर आएगी।
डराने के लिए जालसाज खुद को पुलिस अधिकारी बताएगा।
गिरफ्तारी का डर या फिर आपको ब्लैकमेल करें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
जालसाजों का अधिकतर काॅल +92 या +44 के नंबर से आएगा।
सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर किसी भी अंजान नंबर से आने वाली काॅल को जरूर चेक करें।
हेल्पलाइन नंबर 1930 और cybercrime.gov.in पर सूचना दें।

मैं जो कहूं करो, वरना बर्बाद कर दूंगा...

वहीं, शाहगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति सऊदी अरब में रहते हैं। तीन मई को पति ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। जिस पर उस्मान नामक एक आईडी से उसके बारे में अश्लील टिप्पणी की गई थी। महिला ने बताया कि पति ने जब उक्त आईडी पर बात की तो व्यक्ति ने उसे चरित्रहीन बता दिया। इसके बाद पति ने स्क्रीन शाॅट लेकर भेज दिया। इस पर जब व्यक्ति से चैट पर बात की तो उसने कहा कि मैं जो कहूं करो वरना बर्बाद कर दूंगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed