फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cyber criminal looted one lakh rupees prayagraj man from his friend fake ID allahabad news

Prayagraj Crime News: दोस्त की फर्जी आईडी से शातिर ने मांगे रुपये, एक लाख गंवाए

Sat, 12 Sep 2020 06:58 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
cyber criminal looted one lakh rupees prayagraj man from his friend fake ID allahabad news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज। फेसबुक पर साइबर शातिरों ने ठगी का बड़ा खेल शुरू किया है। गुजराती मोहल्ले के रहने वाले अशोक कुमार उनके चक्कर में अपने एक लाख गंवा बैठे। दरअसल, उनके एक मित्र की फेसबुक आईडी से रुपये मांगे गए। उन्होंने बिना मित्र से पूछे ही रुपये गूगल-पे से भेज दिए। बाद में पता चला कि वह एकाउंट उनके दोस्त का नहीं बल्कि ठग का था। अतरसुइया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गुजराती मोहल्ले के रहने वाले अशोक कुमार के फेसबुक दोस्त अजीत कुमार की आईडी से उनके मैसेंजर पर एक लाख मांगे गए। अजीत ने कहा कि वह रुपये गूगल पे के माध्यम से दे दें, वह जल्द से जल्द रकम वापस कर देगा। अशोक ने दोस्त को मुसीबत में देखा तो बिना कुछ सोचे गूगल पे से अजीत के एकाउंट में छह ट्रांजेक्शन में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये देने के बाद उन्हें लगा कि अजीत से मोबाइल पर बात की जाय। उनसे संपर्क किया तो पता चला कि उन्होंने रुपये मांगे ही नहीं और न ही उनके एकाउंट में रकम आई है।
विज्ञापन


जांच की गई तो पता चला कि किसी शातिर ने अजीत के फेसबुक एकाउंट से फोटो लेकर उनके नाम से एक नई आईडी बना दी थी। उसी नई आईडी से अशोक कुमार को मैसेज भेजा गया था। उन्होंने तुरंत अतरसुइया थाने में सूचना दी। रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें साइबर सेल भेज दिया गया। शातिर ने जो मोबाइल नंबर दिया था, वह बंद है, लेकिन पुलिस उसी के आधार पर खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed