फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cut-offs released for various PG admissions, including English, Music, and Physics.

Prayagraj News: अंग्रेजी, संगीत, भौतिकी समेत विभिन्न पीजी प्रवेश के लिए कटऑफ जारी

Sun, 19 Jul 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 19 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Cut-offs released for various PG admissions, including English, Music, and Physics.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के पीजी प्रवेश के लिए विभिन्न विभागों की कटऑफ सूची जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थी 20 जुलाई दोपहर दो बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण व दस्तावेज अपलोड और प्रवेश शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं, एमए (शिक्षा) और एमएड में काउंसलिंग रविवार व सोमवार को होगी।
विज्ञापन

अंग्रेजी व आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग में एमए अंग्रेजी साहित्य के लिए अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 188, ओबीसी 150, ईडब्ल्यूएस 152 और एससी 90.10 अंक निर्धारित की गई है। संगीत व परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में एमए व एमपीए (वोकल) के लिए अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 112 और ईडब्ल्यूएस की 84 अंक रखी गई है।
विज्ञापन


वनस्पति विज्ञान विभाग में एमएससी के लिए ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 79.2 व एससी की 98 अंक तय की गई है। भौतिकी विभाग में ईडब्ल्यूएस 114, ओबीसी 122 और एससी 22 अंक तक के अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने एमए (शिक्षा) की चौथी कटऑफ में ओबीसी वर्ग के लिए 90 और एससी वर्ग के लिए 26 अंक निर्धारित किए हैं। वहीं, एमएड की चौथी कटऑफ में एससी वर्ग के लिए 125 अंक तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed