फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cut in corporation congressman commotion, bangles and brake

निगम में कांग्रेसियों ने काटा हंगामा, चूड़ियां तोड़ीं

Fri, 15 May 2015 01:42 AM IST
Updated Fri, 15 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cut in corporation congressman commotion, bangles and brake
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जनसमस्याओं को लेकर नगर निगम परिसर पहुंचे कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा काटा। नगर आयुक्त कार्यालय पर चूड़ियां तोड़कर निगम अफसरों पर काहिली और अनदेखी का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों को लेकर पहुंचे प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त के आवास पर भी नारेबाजी की। आरोप लगाया कि चौक क्षेत्र के दुकानदारों ने सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है। टोकाटाकी पर दुकानदार हाथापाई पर भी उतर आते हैं।
विज्ञापन


ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे की अगुवाई में पहुंचे कांग्रेसियों ने चौक क्षेत्र में जलापूर्ति न होने, पुराने शहर के बड़े हिस्से में प्रदूषित जलापूर्ति, नाले-नालियों पर अतिक्रमण, अटाला पशु वधशाला से बिना टेंडर के मांस के निर्यात, सफाई न होने और टूटी गलियों को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी निगम अफसर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


राजापुर, सर्कुलर रोड, नेवादा क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं। प्रदूषित जलापूर्ति से बीमारियां बढ़ रही हैं। पेट की बीमारी से रोजाना लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। अल्लापुर, बाघंबरी गद्दी, पूरा पड़ाइन, राधा रमन इंटर कॉलेज, तिलक रोड, स्टैनली रोड एमआईजी कालोनी में लोगों ने नालियों पर पक्का निर्माण कराकर कब्जा कर लिया है। प्रदर्शन में डॉ असलम, विजय निषाद, पुस्कर देवी, सुनीता यादव, विजय श्रीवस्तव, सुजीत मिश्रा, कामेश्वर सोनकर, रितेश हेला, वैभव मिश्रा, विपिन ओझा, रामजी यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed