फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CUET exam will be held from today till 24th May, admissions will also be held in Allahabad University,

Admission : सीयूईटी आज से, 24 मई तक होगी परीक्षा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी होंगे दाखिले,

Wed, 15 May 2024 01:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 May 2024 01:11 PM IST
सार

परीक्षा के लिए प्रयागराज में शहर के अलावा नैनी, बमरौली, फाफामऊ और लालगोपालगंज सहित कई स्थानों पर केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करनी है। प्रवेश परीक्षा सीयूईटी परीक्षा 15 से शुरू होकर 24 मई तक चलेगी।

विज्ञापन
CUET exam will be held from today till 24th May, admissions will also be held in Allahabad University,
CUET UG 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) 15 मई से शुरू होने जा रहा है। सीयूईटी के माध्यम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में भी स्नातक में प्रवेश लिए जाएंगे। इसके तहत देशभर के 46 केंद्रीय विश्वविद्यालयों, 37 राज्य विश्वविद्यालयों, 133 निजी, 32 डीम्ड और तीन अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश लिए जाएंगे।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए प्रयागराज में शहर के अलावा नैनी, बमरौली, फाफामऊ और लालगोपालगंज सहित कई स्थानों पर केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करनी है। प्रवेश परीक्षा सीयूईटी परीक्षा 15 से शुरू होकर 24 मई तक चलेगी। सीयूईटी में देशभर से 13 लाख 48 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए देशभर से तकरीबन तीन लाख विद्यार्थियों को इविवि को विकल्प के रूप में चुना है। इविवि का विकल्प चुनने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके अलावा तकनीकी कारणों से जो विद्यार्थी इविवि का विकल्प नहीं चुन सके, वे भी इविवि प्रवेश के लिए अपना पंजीकरण करा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed