{"_id":"67162d7de2a265432c01f221","slug":"crs-inspected-railway-electronic-interlocking-and-doubling-took-stock-of-the-route-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सीआरएस ने रेलवे इलेक्ट्रॉिनिक इंटरलॉकिंग और दोहरी करण का किया निरीक्षण, रूट का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सीआरएस ने रेलवे इलेक्ट्रॉिनिक इंटरलॉकिंग और दोहरी करण का किया निरीक्षण, रूट का लिया जायजा
Mon, 21 Oct 2024 04:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:01 PM IST
सार
अभी हाल ही में इस तकरीबन सवा दो किलोमीटर लंबे इस रेल खंड पर दोहरीकरण का कार्य किया गया है। इस रेलखंड पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग भी की गई है। सीआरएस आज उसी का निरीक्षण करने के लिए आए हुए हैं। उनकी ओके के बाद यहां बिछाई गई नई रेल लाइन पर भी ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
दोहरीकरण और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का जायजा लेते सीआरएस रेलवे।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन से रामबाग के बीच मुख्य सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रणजीव सक्सेना ने सोमवार को निरीक्षण किया। यहां ट्रॉली के माध्यम से वह जंक्शन से प्रयागराज रामबाग तक गए। उसके बाद वह इंजन से इस रूट पर स्पीड ट्रायल भी लेंगे। बता दें अभी हाल ही में इस तकरीबन सवा दो किलोमीटर लंबे इस रेल खंड पर दोहरीकरण का कार्य किया गया है। इस रेलखंड पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग भी की गई है। सीआरएस आज उसी का निरीक्षण करने के लिए आए हुए हैं। उनकी ओके के बाद यहां बिछाई गई नई रेल लाइन पर भी ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन