{"_id":"6a65aa619ebb234e140a0153","slug":"crpf-sub-inspector-found-dead-in-pond-during-leave-suspects-murder-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : छुट्टी पर घर आए CRPF दरोगा का तालाब में मिला शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : छुट्टी पर घर आए CRPF दरोगा का तालाब में मिला शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
Sun, 26 Jul 2026 12:04 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:04 PM IST
सार
Prayagraj News : प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में सीआरपीएफ के एक दरोगा का शव रविवार सुबह घर के पास तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। चेहरे पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चंदन सिंह, दरोगा सीआरपीएफ। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में रविवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सीआरपीएफ दरोगा का शव घर के पास तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। दरोगा के चेहरे पर चोट का निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। दरोगा शुक्रवार को ड्यूटी से मां का इलाज कराने के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कोटवा गांव निवासी चंदन सिंह उर्फ बिंटू (46) पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह सीआरपीएफ में एसआईएम थे। इस समय वे ग्रुप सेंटर पड़िला फाफामऊ में तैनात थे। शुक्रवार को चंदन छुट्टी लेकर अपनी मां का इलाज कराने घर आए थे। शनिवार को शाम वे घर से गांव के चौराहे पर जाने के लिए निकले थे। काफी देर बाद जब वे वापस नहीं आये तो परिजनों ने तलाश करना शुरू किया लेकिन पता नहीं चला। रविवार को सुबह घर के पास स्थित महुआ सागर तालाब में उनका शव मिला तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
चंदन की स्कूटी तालाब के दूसरे किनारे पर सड़क पर मिली है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। चंदन के चेहरे पर चोट का निशान मिलने से परिजन हत्या किए जाने के आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी होने पर सीआरपीएफ के द्वितीय कमांड अधिकारी अमित सक्सेना भी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पति की मौत से पत्नी सपना सिंह बदहवास हो गईं। पुत्रियों सोनाक्षी सिंह एवं भूमि सिंह का भी रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन