प्रयागराज: पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या के बाद सीआरपीएफ जवान ने खुद को भी उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना की वजह देर रात तक साफ नहीं हो सकी थी। यह बात सामने आई है कि उसके खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में जांच चल रही थी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।
सीआरपीएफ में आरक्षी चालक के पद पर तैनात विनोद मूल रूप से मेजा के सिरसा स्थित दशमी का बाग गांव का रहने वाला था और डिप्टी कमांडेंट की गाड़ी भी चलाता था। वह दो साल पहले स्थानांतरित होकर सीआरपीएफ के पड़िला स्थित ग्रुप सेंटर आया और पत्नी व दो बच्चों के साथ सरकारी क्वार्टर में रहने लगा। शनिवार सुबह 6.30 बजे के करीब अचानक उसके घर से ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज आने से परिसर में सनसनी फैल गई।
जानकारी पर पहुंचे सीआरपीएफ अफसर दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो वहां चारों लोग मृत पड़े मिले। पत्नी, बच्चों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था उधर जवान का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
जांच में जवान की कनपटी में भी गोली लगी मिली। उसके शव के पास ही रिवॉल्वर पड़ा हुआ था। तब तक एडीजी जोन, आईजी, एसएसपी भी आ गए। उधर सूचना पर मेजा से मृतक जवान के परिजन भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मौके की हालत देखकर यही लग रहा है कि जवान ने पत्नी व बच्चों को गोली मारने के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। शव फांसी पर लटका मिलने से साफ है कि उसने फंदा गले में फंसाकर खुद को गोली से उड़ाया।
प्रारंभिक जांच के बाद यही माना जा रहा है कि जवान ने ही पत्नी-बच्चों को मारने के बाद खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कुछ बातें सामने आई हैं लेकिन घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रेमप्रकाश, एडीजी जोन
महिला ने की थी शिकायत
घटना की वजह अभी साफ नहीं है लेकिन पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है। जांच का पहला बिंदु पारिवारिक कलह है। जिस तरह से वारदात हुई, उससे बहुत आशंका है कि पत्नी से विवाद के बाद तैश में आकर जवान ने यह कदम उठाया हो।उधर यह बात भी सामने आई है कि मृतक जवान के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में विभागीय जांच चल रही थी। परिसर में ही रहने वाली एक महिला ने इसकी शिकायत सीआरपीएफ अफसरों से की थी। ग्रुप सेंटर के डीआईजी मनीष सच्चर ने बताया कि शिकायत मिली थी, जिस पर विभागीय जांच की जा रही थी। जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.