फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CRPF jawan receiving President's award pleads, police implicated in fake case

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सीआरपीएफ जवान ने लगाई गुहार, फर्जी केस में फंसा रही पुलिस

Fri, 26 Jun 2020 10:16 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Jun 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan receiving President's award pleads, police implicated in fake case
crpf jawan
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके सीआरपीएफ  जवान चमन गिरि ने खुद को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि पुलिस गांव के ही कुछ लोगों के इशारे पर ऐसा कर रही है। एसएसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


थरवई में उत्तम गिरि चकिया निवासी चमन गिरि सीआरपीएफ में एसआई हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू काश्मीर के कुपवाड़ा में लगी 98 बटालियन में है। पिछले साल 15 अगस्त को वह राष्ट्रपति से पुलिस मेडल ऑफ गैलेंट्री पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। वह इस समय छु्ट्टी पर घर आए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने शिकायत की 23 जून को गांव के ही कुछ लडक़ों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने जबरन उन्हें नामजद कर दिया। जबकि इस झगड़े से उनका कोई लेना देना नहींहै। बताया कि पुलिस ने बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में उनका नाम जबरन डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर एसएसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया। उधर मामले में एसओ थरवई भुवनेश चौबे का कहना है कि झगड़े में जो भी भी लोग शामिल थे, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में कोई सीआरपीएफ जवान भी है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed