फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crowd in Lakshadweep till March, people of the city are desperate to go even though the package is expensive.

Lakshadweep: लक्षदीप में मार्च तक भीड़, पैकेज महंगा होने पर भी शहर के लोग जाने के लिए बेताब

Mon, 05 Feb 2024 12:40 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 12:40 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षदीप जाने के बाद वहां जाने वाले पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई है। लक्षदीप जाने के लिए लोग ट्रैवेल एजेंसियों से पूछताछ कर रहे हैं और जाने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Crowd in Lakshadweep till March, people of the city are desperate to go even though the package is expensive.
लक्षदीप। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लक्षदीप पर समुद्र किनारे कुर्सी पर बैठकर पीएम मोदी की तस्वीरें वायरल होने का असर प्रयागराज में भी दिखने लगा है। यहां तमाम लोगों ने अरब सागर स्थित लक्षदीप जाने के लिए ट्रैवल्स एजेंसियों से संपर्क भी साधा है। महंगा पैकेज होने के बाद भी यहां से लक्षदीप जाने के लिए लगातार पूछताछ भी बढ़ रही है। कई ऐसे भी हैं जिन्होंने जाने के लिए अपनी बुकिंग भी कराई है। लक्षदीप ही नहीं इन दिनोंं बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान निकोबार जाने की ललक भी बढ़ी है।

विज्ञापन



बंगलूरू की एक निजी फर्म में कार्य करने वाले शाश्वत की शादी 27 जनवरी को ही हुई है। शादी के पूर्व ही उन्होंने पीएम मोदी की समुद्र किनारे बैठने वाली तस्वीर देखने के बाद अपनी होने वाली पत्नी सोनाक्षी तिवारी के साथ वहां जाने की कार्यक्रम बनाया है। शाश्वत अब 15 फरवरी को प्रयागराज से दिल्ली, दिल्ली से कोच्चि तक विमान से पहुंचेंगे। वहां से एक अन्य उड़ान से वह लक्षदीप पहुंचेंंगे।

विज्ञापन

अंडमान के लिए भी पूछताछ कर रहे पर्यटक

शाश्वत ने बताया कि प्रयागराज की एक ट्रैवल्स एजेेंसी के माध्यम से उन्होंने तीन रात, चार दिन की बुकिंग कराई है। इसी तरह कालिंदीपुरम के अक्षत कौशिक ने भी लक्षदीप के लिए कोच्चि से क्रूज से जाने के लिए बुकिंग कराई है। शादियों का सीजन शुरू होने के बाद प्रयागराज से तमाम नवविवाहित जोड़ों ने अंडमान निकोबार के लिए बुकिंग कराई है।

ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि लक्षदीप की अपेक्षा अंडमान पहुंचना ज्यादा आसान है। वहां रिजार्ट, होटल आदि पर्याप्त संख्या में हैं, जबकि लक्षदीप में इनकी संख्या सीमित है। फिर भी लक्षदीप के लिए अब मालदीव से ज्यादा पूछताछ हो रही है। उधर, लक्षदीप के लिए मुंबई से भी क्रूज सेवा शुरू हुई है। यह क्रूज काफी लग्जरी भी है। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल है।

लक्षदीप के लिए ललक बढ़ी है। कई लोगों ने अपनी बुकिंग भी कराई है। मुंबई से क्रूज सेवा शुरू होने से वहां पहुंचना आसान हो गया है। वहां सुविधाएं बढ़ने से पर्यटक और ज्यादा पहुचेंगे। - विशाल कनौजिया, ईएमआई हॉलीडे एंड वेडिंग

अंडमान के लिए भी मांग ज्यादा हो गई है। वहां के लिए भी तमाम तरह के पैैकेज हैं। कई नवविवाहितों ने बैंकाक की जगह अंडमान के लिए बुकिंग कराई है। - पंकज सिंह, शुभ यात्रा टूर एंड ट्रैवल्स


लक्षदीप के मुकाबले अंडमान में सुविधाएं ज्यादा हैं। हालांकि लक्षदीप को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ा है, मालदीव की बुकिंग कम हुई है। अभी लक्षदीप का प्रति यात्री पैकेज 40 से 50 हजार रुपये तक का है। - संदीप मिश्रा, ट्रैवल्स सेफ

विज्ञापन

कनेक्टिविटी सुधरे तो ज्यादा आसान हो जाएगा लक्षदीप का सफर

 

देशी पर्यटकों को लक्षद्वीप जाने के लिए एंट्री परमिट लेनी पड़ती है। हालांकि इसे ऑनलाइन कर दिया गया है। परमिट एक-दो दिन में जारी हो जाती है, लेकिन कनेक्टिविटी की समस्या अब भी बनी हुई है। लक्षद्वीप के लिए केवल अलायंस एयर की फ्लाइट जाती है। यह फ्लाइट केरल के तटीय शहर कोच्चि से अगाती के लिए उड़ान भरती है। मार्च 24 तक इसके सारे टिकट बुक हो चुके हैं।

हालांकि मांग बढ़ने के बाद अब कंपनी लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही है। ट्रैवल्स एंजेसी के संचालक संदीप का कहना है कि बीते कुछ समय में लक्षद्वीप जाने वालों की संख्या तो बढ़ी है, लेकिन सीधे कनेक्टिविटी न होने की वजह से लोग लक्षद्वीप के बजाय अंडमान निकोबार की ओर जाना पसंद करते हैं। कई प्राइवेट क्रूज मुंबई से चलकर लक्षद्वीप पहुंच रहे हैं, उसे भी पर्यटक पंसद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed