{"_id":"6926d1f7399a2303bf0903aa","slug":"criminal-carrying-a-reward-of-25-000-rupees-arrested-in-police-encounter-cases-registered-in-several-police-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, प्रयागराज समेत कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, प्रयागराज समेत कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
Wed, 26 Nov 2025 03:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Nov 2025 03:39 PM IST
सार
थरवई क्षेत्र स्थित सिंगरामऊ पुलिया के पास 25 हजार के इनामी बदमाश मोनू पाल (24) को पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह थरवई में मोबाइल की दुकान से चोरी के मामले में वांछित था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
थरवई क्षेत्र स्थित सिंगरामऊ पुलिया के पास 25 हजार के इनामी बदमाश मोनू पाल (24) को पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह थरवई में मोबाइल की दुकान से चोरी के मामले में वांछित था। आरोपी के कब्जे से चोरी के 24 मोबाइल, बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी, एक अवैध तमंचा, एक कारतूस व दो खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
थरवई क्षेत्र के गरापुर कस्बे में कुसुंगुर गांव के भारत लाल गुप्ता की मोबाइल की दुकान में दो नवंबर की रात चोरी हुई थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। दुकान से कई स्मार्टफोन समेत करीब 35 से 40 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई थी। भारत लाल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब 11:30 बजे थरवई थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र मौर्य व अमरदेव सिंह की टीम क्षेत्र की सिंगरामऊ पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। रुकने के बजाय वह पुलिस बल पर फायरिंग करते हुए भागने लगा।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अरोपी मूलरूप से फतेहपुर के थाना खखरेरू के गांव मोहिउद्दीन का पुरवा का रहने वाला है।
कई बार जा चुका है जेल
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोनू चोरी के मामलों में पहले भी कई बार जेल जा चुका है। वह विभिन्न जिलों में गूगल मैप के जरिये मोबाइल की दुकानों को खोजकर रेकी करने के बाद देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देता था। उसने कुछ दिन पहले थरवई क्षेत्र के गारापुर चौराहा स्थित मोबाइल की दुकान से 34 मोबाइल चोरी किए थे। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं उसके खिलाफ प्रयागराज, फतेहपुर, चित्रकूट, झांसी, कौशाम्बी, बिजनौर व अमेठी में कुल 19 आपराधिक एफआईआर दर्ज हैं।