फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man brutally murdered in South Melaka Ladies Park

लेडीज पार्क में युवक का बेरहमी से कत्ल

Sat, 17 Jan 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 17 Jan 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Young man brutally murdered in South Melaka Ladies Park
इलाहाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका लेडीज पार्क में बृहस्पतिवार रात 25 वर्षीय युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। उसके चेहरे, माथे और गले पर ब्लेड और चाकुओं जैसे धारदार हथियार से घाव के दर्जन भर से अधिक निशान थे। जिस जगह शव पड़ा था, वहां कई चिलम और जली हुई बीड़ियों के टुकड़े भी मिले हैं। पुलिस मान रही है कि कत्ल में तीन से चार लोग शामिल थे। रात में नलकूप बंद होने के बाद सभी ने गांजा या नशीली चीज का सेवन किया और झगड़े के बाद युवक का कत्ल कर दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


शव लेडीज पार्क स्थित नलकूप के बरामदे में पड़ा हुआ था। सुबह नलकूप चालू करने आए आपरेटर सफदर खां ने सबसे पहले शव को देखा।  उन्होंने कंट्रोल रूम को खबर दे दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई तो भीड़ भी जुट गई। सफदर खां के मुताबिक बृहस्पतिवार रात 8.30 बजे जब वह नलकूप बंद करके गए थे, पार्क में कोई मौजूद नहीं था। युवक ने ब्राउन कलर का जैकेट और मटमैले रंग की पैंट पहन रखी थी। हुलिए से वह मजदूर या रिक्शा चालक लग रहा है। शव के आसपास खून के निशान भी मिले हैं। आसपास के लोगों ने भी उसे पहले कभी नहीं देखा था। पुलिस ने पूरे पार्क को खंगाल डाला लेकिन ब्लेड जैसे धारदार हथियार नहीं मिले।
विज्ञापन


पहचान न होने के कारण युवक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इस कारण मौत की असली वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। पुलिस का कहना है कि चेहरे और गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था लेकिन घाव इतने गहरे नहीं थे कि इससे मौत हो जाए। शरीर पर मारपीट और चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। ऐसे में मौत की वजह कुछ और भी हो सकती है। एसएसआई कोतवाली सुनील दत्त राय ने बताया कि घटना स्थल पर कई चिलम और जली हुई बीड़ियाें के टुकड़े मिले हैं। आशंका है कि पार्क में कई और लोग भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी थानों पर भेजे जाएंगे फोटो
युवक की पहचान के लिए पुलिस उसकी फोटो शहर के सभी थानों पर भेजेगी। हत्या का राज चिलम और बीड़ियों के टुकड़े से भी खुल सकता है। फिंगर प्रिंट लेने के लिए चिलम और बीड़ियों के टुकड़े फील्ड यूनिट के पास भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed