फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Written statement taken by police from the business staff

कारोबारी के कर्मचारियों से पुलिस ने लिया लिखित बयान

Mon, 06 Mar 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 06 Mar 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Written statement taken by police from the business staff
file photo - फोटो : अमर उजाला
कीडगंज में रायल इनफील्ड एजेंसी के मालिक विकास हांडा से पत्र लिखकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में रविवार को कीडगंज पुलिस ने एजेंसी में काम कर रहे कर्मचारियों का लिखित बयान लिया। इसके अलावा पुलिस ने विकास से एक साल में एजेंसी से निकाले गए कर्मचारियों की डिटेल मांगी है। ताकि पुलिस उनके मोबाइल की कॉल डिटेल और लिखावट की जांच कर सके।
विज्ञापन


सहायक पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि रविवार को एजेंसी में काम रहे एक दर्जन कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की गई। उनसे लिखित बयान लिया गया। इसके अलावा नैनी स्थित डाकघर भी पुलिस गई थी। डाकघर में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। कैमरा लगा होता तो कुछ सुराग मिल सकता था। फिलहाल आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जाएगा। डाक खाने के कर्मचारियों से सोमवार को पूछताछ की जाएगी। एजेंसी के कर्मचारियों का लिखित बयान लिया जा रहा है ताकि पत्र की राइटिंग मिलान की जा सके। कारोबारी को पत्र भेजकर रंगदारी मांगे जाने की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मान रही है कि यह किसी सिरफिरे की करतूत हो सकती है। हालांकि अब तक जिले पत्र से रंगदारी मांगने, धमकी देने के जितने भी मामले सामने आए हैं। पुलिस उनका खुलासा नहीं कर पाई है। यमुनापार में कंपनी के प्रबंधक, रेल ट्रैक उडा़ने की धमकी मामला आज भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। लगभग दो साल पहले कीडगंज इलाके में कोरियर बम से धमाके में दो लोग घायल हो गए थे। भदोही से भेजे गए कोरियर बमकांड की घटना पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है। सीओ बैरहना विनीत जासवाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। रंगदारी मांगने वाला बदमाश पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed