फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   wife murder then sucide

पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की

Wed, 16 May 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 16 May 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
घूरपुर थाना बरौली गांव में एक सनकी युवक ने सोमवार की रात पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। उसने दिन में भी पत्नी की गर्दन दबाकर की हत्या का प्रयास किया था लेकिन, किसी तरह वह बच गई थी। मंगलवार को बच्चों ने दोनों की लाशें देखी तो हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में सनकी युवक हैवान बन जाता था। उसकी हालत मनोरोगियों जैसी थी।
विज्ञापन


घूरपुर थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी दिलीप कुमार (35) पुत्र देवराज कपड़ा सिलाई का काम करता था। परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा बेटी मानसी (6), अमन (4), हिमांशु (2) हैं। सोमवार की रात दिलीप और सुनीता में किसी बात पर झगड़ा हुआ। दिलीप काफी देर चीखता चिल्लाता रहा। इसके बाद सब सो गए। देर रात दिलीप ने अपनी पत्नी सुनीता देवी (32) की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। मंगलवार की सुबह बच्चों की नींद खुली तो दिलीप को लटका देख वह चीख चीखकर रोने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुन घर परिवार और गांव वाले इकट्ठे हुए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जांच के बाद इंस्पेक्टर ओम शंकर शुक्ला ने बताया कि दिलीप सनकी था।
विज्ञापन


वह छोटी छोटी बात पर दुश्मनों की तरह पत्नी से झगड़ा करता था। सोमवार की सुबह भी उसने सुनीता की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया था लेकिन किसी तरह वह बच गई थी। उसने फोन कर अपने भाई रत्नेश को बुला लिया था। रत्नेश शाम को आया और उसने दोनों को बिठाकर काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया था लेकिन शराब पीकर दिलीप हैवान बन जाता था। सोमवार की रात भी यही हुआ। पहले तो वह सुनीता से झगड़ा करता रहा फिर उसके सोने के बाद गमछे से उसका गला घोंट दिया। फिर खुद की भी जान ले ली। उसका व्यवहार मनोरोगियों जैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को भी मारने का किया था प्रयास
करमा।  घूरपुर थाना क्षेत्र के बरौली गांव का देवराज किसान है। देवराज के तीन बेटे में बड़े बेटे प्रदीप कुमार की तीन साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर का बेटा दिलीप कुमार घर में ही कपडे़ की सिलाई कर परिवार का भरण पोषण करता था। छोटा बेटा सुशील कुमार मां-बाप के साथ रहता है। दिलीप नशे के बाद हैवान बन जाता था। वह अक्सर परिजनों के साथ मारपीट करता था। कुछ सालों पहले उसने अपने पिता देवराज की गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया था। इसके बाद से देवराज बेटे सुशील से अलग रहने लगा था। पिछले एक साल से दिलीप नशे का आदी हो गया था। शराब पीकर वह लगभग रोज ही पत्नी सुनीता से झगड़ता था।


मां के लिए बिलखते रहे तीनों बच्चे
करमा। दिलीप और सुनीता के तीन बच्चों में मानसी छह साल की है। बाकी अमन और हिमांशु चार और दो साल के हैं। तीनों बच्चे मां के लिए सुबकते रहे। छोटा हिमांशु लगातार चीखता रहा। मानसी ने इतना बताया था कि मम्मी को पापा डांट रहे थे। बाकी वह कुछ नहीं बता पाई। वह लगातार मां के पास जाने की जिद कर रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed