फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Whatsap porn was chatting Associate Professor

व्हाट्सएप से अश्लील चैटिंग करता था एसोसिएट प्रोफेसर

Sun, 17 May 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 17 May 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Whatsap porn was chatting Associate Professor
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर धर्मपाल छात्राओं से व्हाट्सएप पर अश्लील चैटिंग करता था। यह आरोप शनिवार को शोध छात्र-छात्राओं ने लगाया है। शोध छात्र-छात्राओं ने अपनी बैठक बुलाई और एसोसिएट प्रोफेसर धर्मपाल से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र किया। उसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि वह छात्राओं से अश्लील चैटिंग करता था।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे से संपर्क बनाए रखने और एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ मोर्चा खोले रखने का निर्णय लिया। कहा कि इस दौरान उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। छात्राओं ने कहा कि घटना के सामने आने के बाद उनके परिवार जनों में डर समा गया है। परिजन उन्हें चार बजे घर लौट आने की बात कह रहे हैं। कुछ परिजन तो विवि जाने पर भी पाबंदी लगाने लगे हैं। बैठक में कौशल सिंह, दीप सिंह, कुंवर साहब सिंह, प्रशांत मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, तरुण शुक्ला, शिवम कुशवाहा, सौरभ शुक्ला, करिश्मा, विनीता, कल्पना, अमित कुमार, अमितेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के छात्रा के उत्पीड़न के आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर धर्मपाल शनिवार को भी विभाग नहीं आया और न ही उसकी कोई सूचना दी है। डीन आर्ट प्रो. मृदुला त्रिपाठी ने शनिवार को विभाग में कामकाज निपटाया लेकिन एसोसिएट प्रोफेसर बिना किसी सूचना के गायब रहा। एसोसिएट प्रोफेसर का नाम सामने आने से संगीत विभाग के दूसरे शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में उहापोह की स्थिति है। कोई बात नहीं करना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed