{"_id":"13ab776842939712286e4eb7bb876854","slug":"university-student-deadly-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय के पास छात्र पर घातक हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विश्वविद्यालय के पास छात्र पर घातक हमला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 31 Jul 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। एलएलबी के एक छात्र विवेक यादव को बृहस्पतिवार दोपहर कुछ लोगों ने विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी गेट के पास घेरकर बुरी तरह पीटा। पिस्टल की मुठिया से उसका सिर फोड़ दिया। फिर बेहोश छात्र को ऑटो पर लादकर पीसीबी हॉस्टल के बाहर फेंककर भाग गए। उसे बेहोश और खून से लथपथ पड़ा देख छात्रों की भीड़ जुटी तो हिंदू हॉस्टल से उसके साथी आ गए। छात्रों का हंगामा बढ़ा तो कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी भी पहुंचे और गंभीर रूप से घायल छात्र को बेली अस्पताल ले गए। वहां उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है। घायल छात्र के साथियों और पुलिस का कहना है कि पुरानी खुन्नस में हत्या की कोशिश की गई है।
गाजीपुर जनपद का रहने वाला विवेक यादव एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र है।साथी छात्रों का कहना है कि वह हिंदू हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे विश्वविद्यालय के पास लाइब्रेरी गेट के सामने उस पर घातक हमला किया गया। उसे जमकर पीटने के बाद टेंपो में लादकर पीसीबी हॉस्टल के पास फें ककर हमलावर भाग निकलेा। विवेक को लहूलुहान और बेसुध पड़ा देख तमाम छात्र जुट गए। हिंदू हॉस्टल से भी तमाम छात्र आ गए। वहां छात्रों में आक्रोश को देखते हुए एसपी सिटी राजेश यादव भी दो सीओ और कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। घायल विवेक को उठाकर बेली अस्पताल ले जाया गया।
वहां भी तमाम छात्र आ गए। विश्वविद्यालय के प्राक्टर प्रो.आरके उपाध्याय भी वहां पहुुंच गए। विवेक के सिर की मरहम-पट्टी के बाद उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि विवेक पर हमले की घटना में अशोक नगर कैंट में रहने वाले प्रवीण यादव उर्फ राहुल की तहरीर पर अच्युतानंद शुक्ला, विवेक सिंह आजाद, आशुतोष मिश्रा और शुभम पांडेय के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा लिखा गया है। राहुल ने विवेक का पता लिडिल रोड जार्जटाउन लिखाया है। हमले के पीछे आखिर क्या रंजिश रही है? इस पर कहा गया कि नामजद अच्युतानंद शुक्ला और उसके विरोधियो के बीच कुछ महीने पहले साइंस फैकल्टी में बमबाजी और फायरिंग हो चुकी है। उस दौरान विवेक की वहां मौजूदगी की बात कही जा रही है। पीसीबी हॉस्टल में कमरे कब्जे करने का भी विवाद सामने आया है।