{"_id":"58c593bb4f1c1be35fdc42df","slug":"uncontrollable-roadways-bus-crushes-the-elderly-in-front-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने बेकाबू रोडवेज बस ने बुजुर्ग को कुचला, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के सामने बेकाबू रोडवेज बस ने बुजुर्ग को कुचला, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के एक दिन पहले हुए हादसे से रिटायर विश्वविद्यालय कर्मी के घर मातम पसर गया। बैरहना पुलिस चौकी के पास रविवार रात बेकाबू रोडवेज बस ने घर के सामने खड़े लालजी कुशवाहा (63) को कुचल दिया। बुजुर्ग की मौके पर मौत के बाद चालक बस लेकर नए पुल की तरफ भाग निकला। हादसे से आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे तो कीडगंज पुलिस पहुंची। कंट्रोल रूम की सूचना पर नैनी पुलिस ने रोडवेज बस को घेरेबंदी कर पकड़ लिया।
बैरहना निवासी लाल जी कुशवाहा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अकाउंट सेक्शन में बाबू के पद से तीन साल पहले रिटायर हुए थे। वह रविवार रात पैदल दुकान से दूध का पैकेट लेकर लौट रहे थे। घर के सामने रामबाग से नैनी की तरफ जा रही बेकाबू रोडवेज बस ने लालजी को रौंदते हुए निकल गई। हादसे को देखकर आसपास के लोग दौड़े। भीड़ देखकर चालक बस लेकर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर बैरहना चौकी प्रभारी शैलेष सिंह मौके पर पहुंचे।
भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। बस को भी नैनी इलाके में स्थानीय पुलिस ने घेरेबंदी कर पकड़ लिया। दुर्घटना से लालजी के घर कोहराम मचा है। घरवाले होली के त्यौहार की तैयारियों में जुटे थे लेकिन अनहोनी की घटना से घर में मातम छाया है। पत्नी सुमन, बेटे लकी और दोनों बेटियों के आंसू थम नहीं रहे। दिसंबर में ही लालजी ने बड़ी बेटी का विवाह का किया था। वह भी होली पर घर आई थी। घर में हंसी-खुशी का माहौल था लेकिन पल भर में हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।