फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two more accused in the prison gate murder spot

जेल गेट हत्याकांड में दो और आरोपी हाजिर

Fri, 17 Jun 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two more accused in the prison gate murder spot
अरेस्‍ट
नैनी सेंट्रल जेल गेट पर 11 दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों नागेंद्र यादव और जीतेंद्र यादव ने भी बृहस्पतिवार को जिला अदालत में सरेंडर कर दिया। उन दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इससे पहले भी दो मुख्य आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था लेकिन तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच और नैनी थाने की पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम रही। इन आरोपियों का बयान जेल में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


नैनी जेल में बंद हत्या में सजायाफ्ता कैदी शेरडीह झूंसी गांव निवासी पूर्व प्रधान चंद्रभान के बेटे ज्ञानचंद्र और संतोष समेत कई करीबी पांच जून रविवार को मुलाकात करने के बाद लौट रहे थे तभी गेट के पास ही उनकी सफारी गाड़ी घेरकर बाइक सवार शूटरों ने फायरिंग और बमबाजी की थी। हमले में ज्ञानचंद्र और लालता प्रसाद की जान चली गई थी। पांच लोग घायल हुए थे। ज्ञानचंद्र की मां सरस्वती शेरडीह की मौजूदा ग्राम प्रधान है। जेल गेट दोहरे हत्याकांड में शेरडीह के पूर्व प्रधान शैलेंद्र यादव और शूटर राजू पहलवान समेत दस लोगों को नामजद किया गया था। शैलेंद्र की जेल में बंद चंद्रभान से खूनी दुश्मनी है। उसने ही शैलेंद्र के दो भाइयों योगेंद्र यादव उर्फ बच्चा तथा धर्मेंद्र यादव का कत्ल किया था।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और नैनी पुलिस ने दो अपराधियों अख्तर कटरा तथा सज्जू खान को गिरफ्तार कर खुलासा किया कि  शैलेंद्र यादव ने भाइयों की हत्या का बदला लेने के लिए राजू पहलवान के जरिए 15 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने सबसे पहले नामजद आरोपियों सपा नेता अशोक यादव तथा बहरिया ब्लाक प्रमुख चंद्रजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिर दो बदमाश पकडे़ गए। उसके बाद मुख्य आरोपी शैलेंद्र यादव और राजू पहलवान ने सरेंडर किया। बृहस्पतिवार को शैलेंद्र के चचेरे भाइयों नागेंद्र और जीतेंद्र यादव ने भी अधिवक्ता प्रमोद सिंह नीरज के जरिए सीजेेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत ने उन दोनों को न्यायिक हिरासत में नैनी जेल भेज दिया है। एक अन्य आरोपी अश्विनी यादव ने भी कोर्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed