फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two cousins ​​die due to truck collision

ट्रक की चपेट में आकर दो सगी बहनों की मौत

Mon, 15 Jan 2018 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 15 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two cousins die due to truck collision
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
उतरांव थाना क्षेत्र के मुगरसन गांव में रविवार काी दोपहर ट्रक की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों भतीजे की बाइक पर बैठकर रिश्तेदारी में जा रही थीं, तभी हादसा हो गया। दो मौतों से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। मौके पर आक्रोशित लोगों ने हनुमानगंज-फूलपुर मार्ग घंटों बाधित रहा। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन


 सरांयममरेज थाना क्षेत्र के मसाढ़ी गांव निवासी राम प्यारे पटेल की पत्नी यमुना देवी (40) की छोटी बहन गुड़िया (40) शनिवार को उनके घर आईं थीं। गुड़िया उतरांव के सरायहूं गांव के रमाकांत पटेल की पत्नी थीं। रविवार को राम प्यारे का भतीजा दिनेश कुमार पटेल ताई यमुना देवी और मौसी गुड़िया देवी को बाइक पर बैठाकर सरायइनायत थाना क्षेत्र के नसीरापुर गांव स्थित रिश्तेदारी जा रहा था। रविवार को दोपहर के समय जैसे ही वह मुगरसन गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। दिनेश बाइक लेकर सड़क के पटरी के किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। इस दौरान दोनों बहनें ट्रक के पहिये की चपेट में गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गड्ढे में गिरने की वजह से दिनेश बच गया था। घटना की जानकारी होते ही सड़क पर पास पड़ोस के गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गयी।
विज्ञापन


हनुमानगंज से फूलपूर मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पर उतरांव पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क पर जमा लोगों को समझा बुझाकर हटवाया और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। तब तक मौके पर एसडीएम हंडिया कुलदेव सिंह, सीओ बृजनारायण सिंह सहित सरांयइनायत थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंच गयी। उतरांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यमुना देवी के चार बेटे व दो बेटियां है। पति राम प्यारे पटेल सिलाई का काम करता है। बेटा सुभाष, सुरेश, शिव कुमार, पवन, व बेटी शीला, मनीषा का रो रो कर बुरा हाल था। वही पर छोटी बहन मृतका गुड़िया देवी के दो बेटे एवं एक बेटी है। पति रमाकांत पटेल विदेश में है। बेटे शनि, सोनू व बेटी ममता का मां के निधन पर रो रो कर बुरा हाल है। विश्वनाथगंज प्रतापगढ़ के विधायक डा. आर के वर्मा के भतीजे जगत पटेल एवं अपना दल पार्टी के नेता रवि पटेल ने एसडीएम व सीओ हंडिया से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलवाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed