फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trailer brothers thrashed the relatives , a death , a blockade

ट्रेलर ने सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत, चक्काजाम

Thu, 25 Jun 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 25 Jun 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
फू लपुर। फूलपुर के अगरापट्टी गांव के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल बड़े भाई को फूलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से चिकित्सकों ने उसे एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों भाई बैंक में खाता खुलवाने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। इससे नाराज लोगों ने इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत करा जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


फूलपुर के चमरूपुर नंदौत गांव के किसान राम लखन का बेटा लल्लन (35) अपने छोटे भाई अनिल कु मार (24) के साथ बैंक में खाता खुलवाने के लिए निकला था। बाइक से दोनों जैसे ही इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग पर अगरापट्टी गांव के सामने पहुंचे। इलाहाबाद की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर उन्हें पीछे से रौंदते हुए निकल गया। हादसे में छोटे भाई अनिल कु मार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा लल्लन छिटक कर बाइक समेत दूर गिरा। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोग वहां पहुंचे तो लल्लन की सांस चल रही थी। उसे लोग पुलिस के साथ फूलपुर पीएचसी ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। जिससे इलाहाबाद-जौनपुर राजमार्ग पर आवागमन बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग र्गइं। हादसे की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। अनिल की पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed